फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnath Singh Malaysia Visit: दो दिवसीय यात्रा पर मलयेशिया जाएंगे राजनाथ, रक्षा से जुड़े सौदों पर चर्चा संभव

Sat, 08 Jul 2023 07:21 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार से मलयेशिया की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। यहां वह रक्षा संबंधों को और मजबूत करेंगे साथ ही रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाएंगे। 
 
विज्ञापन
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार से मलयेशिया की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। यहां वह रक्षा संबंधों को और मजबूत करेंगे साथ ही रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाएंगे। राजनाथ सिंह इस यात्रा के दौरान मलयेशिया के प्रधानमंत्री वाई बी दातो सेरी अनवर बिन इब्राहिम से भी मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि राजनाथ सिंह अपने मलेशियाई समकक्ष दातो सेरी मोहम्मद हसन के साथ व्यापक बातचीत करेंगे, जिसमें वह डिफेंस से जुड़े सौदों पर चर्चा कर सकते हैं। बता दें कि मोदी सरकार मेक इन इंडिया को खूब बढ़ावा दे रही है। भारत अब रक्षा उपकरणों का निर्यात भी कर रहा है। 

वहीं मलयेशिया उन मुट्ठी भर देशों में से एक है जो भारत के स्वदेशी तौर पर विकसित तेजस विमान को खरीदने में गहरी दिलचस्पी दिखा रहा है। तेजस एक एकल इंजन वाला बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमान है जो उच्च खतरे वाले वायु वातावरण में काम करने में सक्षम है। 
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि सिंह 10 और 11 जुलाई को मलयेशिया की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे और उनका ध्यान द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करने और रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर होगा। दोनों रक्षा मंत्री दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग की समीक्षा करेंगे और संबंधों को और मजबूत करने के लिए पहल करेंगे।

इसमें कहा गया है कि दोनों पक्ष साझा हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। मंत्रालय ने कहा कि भारत और मलयेशिया का पूरे क्षेत्र की शांति और समृद्धि में साझा हित है। दोनों लोकतंत्रों के बीच एक मजबूत और बहुआयामी संबंध है जो रक्षा और सुरक्षा सहित कई रणनीतिक क्षेत्रों में विस्तारित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें