फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ASEAN: भारत-आसियान समिट में भाग लेने कंबोडिया जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, 22-23 नवंबर को होगी अहम बैठक

Sun, 20 Nov 2022 02:32 PM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, नई दिल्ली

सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कंबोडिया के सिएम रीप में 22 और 23 नवंबर को होने वाली भारत-आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह(फाइल) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कंबोडिया के सिएम रीप में 22 और 23 नवंबर को होने वाली भारत-आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे।  वे  इस बैठक की सह-अध्यक्षता भी करेंगे। इसकी मेजबानी कंबोडिया द्वारा की जा रही है, जो भारत-आसियान संबंधों के 30 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 22 नवंबर से शुरू हो रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और आसियान के आमंत्रित गणमान्य व्यक्ति भारत-आसियान साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए योजनाओं पर चर्चा और घोषणा करेंगे। इसके अलावा राजनाथ सिंह 23 नवंबर को एडीएमएम-प्लस बैठक को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


भारत 1992 से आसियान का भागीदार
बता दें कि भारत 1992 से आसियान का भागीदार रहा है और पहली एडीएमएम प्लस बैठक 12 अक्टूबर, 2010 को हनोई, वियतनाम में आयोजित की गई थी। 2017 से आसियान के रक्षा मंत्री आसियान प्लस देशों के बीच सहयोग पर चर्चा करने के लिए सालाना बैठक कर रहे हैं। भारत के एमओडी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भारत और आसियान ने नवंबर 2022 में एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी के लिए अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया।

आसियान प्लस देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ भी बैठक करेंगे राजनाथ
कंबोडिया में एडीएमएम-प्लस बैठक और भारत-आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक के अलावा, सिंह आसियान प्लस देशों के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए भाग लेने वाले देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता में भी भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें