फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnath Singh: ‘डीएडी की यात्रा किसी मैराथन से कम नहीं’, रक्षा लेखा विभाग दिवस समारोह में रक्षा मंत्री

Sun, 01 Oct 2023 12:49 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रक्षा मंत्री ने कहा कि सभी चाहते हैं कि साफ-सुथरे और स्वच्छ रहें। ऐसा नहीं हैं कि बाहरी बल्कि आंतरिक स्वच्छ रहने के लिए भी हर कोई कोशिश करता है। हम में से हर कोई जिस संगठन या कार्यालय से जुड़ा है, उसकी स्वच्छता के प्रति बहुत जागरूक है। 
 
विज्ञापन
Rajnath Singh - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'रक्षा लेखा विभाग दिवस' समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने इस दौरान विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने सभी की स्वच्छता के प्रति जागरूकता की तारीफ की। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘मैं रक्षा लेखा विभाग के स्थापना दिवस पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देता हूं। एक और बात के लिए आप सभी की तारीफ करना चाहूंगा कि मैंने अभी सीडीए कार्यालय का दौरा किया, वहां अच्छी खासी साफ-सफाई की गई है, जिसकी तारीफ बनती है।’

रक्षा मंत्री ने कहा कि सभी चाहते हैं कि साफ-सुथरे और स्वच्छ रहें। ऐसा नहीं हैं कि बाहरी बल्कि आंतरिक स्वच्छ रहने के लिए भी हर कोई कोशिश करता है। हममें से हर कोई जिस संगठन या कार्यालय से जुड़ा है, उसकी स्वच्छता के प्रति बहुत जागरूक है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने को पूरा करने के लिए भारत में स्वच्छता का जो जन आंदोलन चला है, जो सामाजिक आंदोलन चला है, हम सब उसके भागीदार हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि एक विभाग के रूप में डीएडी की यात्रा किसी मैराथन से कम नहीं रही है। यह सोचकर अच्छा लगता है कि एक विभाग पिछले 350 वर्षों से लगातार अपनी यात्रा जारी रखे हुए है। उन्होंने कहा कि अपनी योग्यता, ईमानदारी और कड़ी मेहनत से भारत की रक्षा क्षमताओं को लगातार बढ़ाने की दिशा में किए गए कार्यों के लिए यह विभाग और आप सभी बधाई के पात्र हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ ने कहा कि एक व्यक्ति के रूप में, एक संगठन के रूप में और एक राष्ट्र के रूप में, हमारी आवश्यकताएं असीमित हैं, लेकिन हमारे लिए उपलब्ध संसाधन सीमित हैं। ऐसी स्थिति में, हमें सीमित संसाधनों का उचित उपयोग करना होगा और इससे बढ़िया परिणाम निकालना होगा। जिस तरह से आप रक्षा क्षेत्र में हमारे लिए उपलब्ध संसाधनों का उचित उपयोग सुनिश्चित करते हैं, उसे देखकर बेहद खुशी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें