फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ बुलेटिन : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की बाईपास सर्जरी सफल, 27 मार्च से थे एम्स में भर्ती

Tue, 30 Mar 2021 04:47 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की बाईपास सर्जरी सफल
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आज यानी मंगलवार को दिल्ली के एम्स में सफलतापूर्वक बाईपास सर्जरी कर दी गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है।  उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मंगलवार को दिल्ली के एम्स में भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की एक सफल बाईपास सर्जरी की गई है। मैं सफल ऑपरेशन के लिए डॉक्टरों की टीम को बधाई देता हूं। राष्ट्रपति कोविंद के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए एम्स के निदेशक से बात की। उनकी सलामती और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

विज्ञापन


बता दें कि बीते शुक्रवार (26 मार्च) को राष्ट्रपति कोविंद ने सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित आर्मी अस्पताल (रिसर्च एंड रेफरल) ले जाया गया। जहां उनका रूटीन चेकअप हुआ, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आगे के इलाज के लिए एम्स रेफर कर दिया था और फिर राष्ट्रपति को 27 मार्च की दोपहर को एम्स में शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें