फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेफाली वर्मा की बादशाहत बरकरार: महिलाओँ की टी-20 रैंकिंग जारी, नंबर एक महिला क्रिकेटर

Tue, 30 Mar 2021 04:31 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेफाली वर्मा - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 30 गेंदों में ताबड़तोड़ 60 रन की पारी खेलने वाली शेफाली वर्मा को इसका फायदा मिला है। आईसीसी की मंगलवार को जारी हुई ताजा टी-20 रैंकिंग में वह पहले पायदान पर बरकरार है। 26 रेटिंग पॉइंट की बढ़त ने शेफाली की बादशाहत और मजबूत कर दी। नंबर एक शेफाली वर्मा और दूसरे पायदान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी के बीच अब 35 अंक का बड़ा फासला है। शेफाली के बाद टॉप-10 में दूसरी भारतीय खिलाड़ी स्मृति मंधाना हैं, 28 गेंद में 48 रन पीटने के साथ पहले विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी ने उन्हें एक स्थान का फायदा दिलाया। अब 24 वर्षीय स्मृति छठे स्थान पर पहुंच चुकीं हैं।

विज्ञापन


बाएं हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ ने 12 रन दे तीन विकेट लिए थे। इससे उन्होंने गेंदबाजी रैकिंग में 12 पायदान की लंबी छलांग लगाई है और वह अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 13वीं रैंकिंग पर पहुंच गईं हैं। तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी भी 15 पायदान ऊपर 56वें स्थान पर पहुंच गई है। दक्षिण अफ्रीका ने यह श्रृंखला 2-1 से जीती थी, उसकी कप्तान सुन लुस बल्लेबाजी रैंकिंग में एक पायदान आगे 37वें जबकि तेज गेंदबाज टुमी सेखुखुने गेंदबाजी रैंकिंग में सात स्थान ऊपर 42वें नंबर पर पहुंच गई हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें