फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- बालाकोट पर हवाई हमला 'सैन्य कार्रवाई नहीं' थी

Tue, 05 Mar 2019 03:29 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भाजपा प्रमुख अमित शाह ने दावे के एक दिन बाद बालाकोट में मारे गए आतंकियों की संख्या पर आधिकारिक बयान दिया है। निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि सरकार विदेश सचिव विजय गोखले के बयान के साथ अपना पक्ष पहले ही बता चुकी है। 26 फरवरी को बालाकोट पर भारतीय वायुसेना की कार्रवाई वाले दिन गोखले ने कहा था कि यह "सैन्य कार्रवाई नहीं थी और बचाव में किया गया हवाई हमला था।"
विज्ञापन


सीतारमण ने कहा, "विदेश सचिव ने बयान दिया था जो सरकार का "पक्ष" था, वही संख्या है।"

विदेश सचिव ने मारे गए आतंकियों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। 

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को चेन्नई में कहा कि बालाकोट में किया गया हवाई हमला “सैन्य कार्रवाई नहीं” थी क्योंकि इसमें आम नागरिकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था। भारतीय वायु सेना ने पिछले हफ्ते पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के एक शिविर को निशाना बनाकर उसे तबाह कर दिया था।

गोखले ने पिछले मंगलवार कहा था कि बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविर पर अचानक किये गए असैन्य हमले में "बड़ी संख्या में" आतंकवादी, प्रशिक्षक एवं शीर्ष कमांडर मारे गए।
विज्ञापन


सीतारमण की यह टिप्पणी विपक्ष द्वारा हवाई हमले में मरने वालों की जानकारी मांगने के बीच आई है जबकि पुलवामा आत्मघाती हमले के बाद इस हवाई हमले को अंजाम देने वाली भारतीय वायु सेना ने सोमवार को कहा कि हताहतों की संख्या के बारे में जानकारी केंद्र सरकार देगी। 

हालांकि इससे पहले रांची में विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बयान का बचाव किया। वीके सिंह ने कहा कि बालकोट में 250 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए। साथ ही उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा अनुमान पर आधारित है इसकी पुष्टि नहीं हो सकती है। 

बालाकोट हमले में 250 आतंकियों के मारे जाने के अमित शाह के बयान का बचाव करते हुए वीके सिंह ने कहा, "हवाई हमले में 250 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए। यह आंकड़ा इस पर आधारित था कि उस इमारतों में हमले के समय कितने लोग मौजूद थे। यह एक अनुमान है। वह यह नहीं कह रहे हैं कि इस आंकड़े की पुष्टि हुई है। वह कह रहे हैं कि इतने लोग मारे गए होंगे।" 
विज्ञापन

हवाई हमले और आम चुनाव 2019 के बीच कोई ताल्लुक नहीं: रक्षामंत्री

दिग्विजय सिंह
रक्षा मंत्री ने हवाई हमले को आगामी लोकसभा चुनावों के साथ जोड़ कर देखे जाने से भी इनकार किया। 

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि पाकिस्तान में हवाई हमले और आम चुनाव 2019 के बीच कोई ताल्लुक नहीं है। रक्षामंत्री का बयान इसलिए अहम है क्योंकि विपक्ष सरकार पर आरोप लगा रही है कि बालाकोट में हुई भारतीय कार्रवाई को भाजपा लोकसभा चुनाव में अपने पक्ष में इस्तेमाल करने की कोशिश कर रही है। 

बता दें कि मंगलवार सुबह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री पर ट्वीट कर निशाना साथा। सिंह ने लिखा, "आप, आपके वरिष्ठ नेता और आपकी पार्टी सेना की सफलता को जिस प्रकार से भाजपा केवल अपनी सफलता साबित कर चुनावी मुद्दा बनाने का प्रयास कर रहे हैं वह हमारे देश के सुरक्षा कर्मियों की बहादुरी और समर्पण का अपमान है। देश का हर नागरिक भारतीय सेना और समस्त सुरक्षा कर्मियों का सम्मान करता है।" 



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें