साबरमती आश्रम पहुंचने के बाद नेतन्याहू और उनकी पत्नी ने सबसे पहले महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। बापू के आश्रम में पहुंचे नेतन्याहू ने वहां मौजूद चरखे को अपनी पत्नी संग चलाकर भी देखा। दिलचस्प बात है कि पीएम मोदी ने गाइड की भूमिका निभाते हुए नेतन्याहू को चरखे की जानकारी भी दी।
इसके बाद दोनों दिग्गज नेताओं ने पतंगबाजी भी की, जहां नरेंद्र मोदी ने नेतन्याहू को पतंगबाजी के गुर भी सीखाए। इस बीच नेतन्याहू ने वहां मौजूद वीजिटर बुक में संदेश भी लिखा। दोनों नेता यहां साबरमती रिवरफ्रंट पर भी कुछ समय बिताएंगे जिसे कि नरेंद्र मोदी ने गुजरात में अपने शासन के दौरान बनवाया था।
इससे पहले 2014 में भारत की यात्रा पर आए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनकी पत्नी को भी मोदी यहां ले गए थे। बता दें कि नेतन्याहू का ये दौरा दोनों देशों के बीच संबंधों में पकड़ मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।