पाकिस्तानी सेना द्वारा एलओसी पर भारतीय जवानों के शवों को क्षत-विक्षत करने के बाद लोगों का गुस्सा फूट फड़ा है। वहीं रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने पीएम नरेंद्र मोदी से एलोसी पर तनाव को लेकर गहन मंथन किया है। मीडिया खबरों के मुताबिक, पीएम से मिलने के लिए जेटली उनके आवास पर पहुंचे, जहां दोनों के बीच ताजा हालातों पर चर्चा हुई। खबर ये भी है कि इस बातचीत के दौरान कई आलाधिकारी भी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें-पाकिस्तान बार्टर सिस्टम के तहत भारत भेज रहा है हथियार?
उधर, जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली में मुलाकात की है। सूत्रों के मुताबिक राजनाथ और राज्यपाल के बीच कश्मीर घाटी के आंतरिक हालातों के विषय में गंभीर चर्चा हुई है। इसके साथ ही राज्यपाल और गृहमंत्री के बीच एलओसी पर सुरक्षा, पाकिस्तान की ओर तनाव पैदा करने की कोशिशों और सीमा सुरक्षा के विषयों पर भी बातचीत हुई है।
HM & J&K Guv discussed yesterday's terrorist attack,HM asked to control situation at the earliest,take strict action against those behind it pic.twitter.com/UK9pli97HL
— ANI (@ANI_news) May 2, 2017
वहीं भारत ने पाकिस्तान को जवाब देना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि इंडियन आर्मी ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के उन चौकियों को ध्वस्त कर दिया है, जहां से पाकिस्तानी सेना ने भारतीय जवानों पर हमला किया था। इंडिया टूडे की खबर के मुताबिक, इस जवाबी कार्रवाई में 7 पाकिस्तानी सैनिक भी मारे गए हैं। वहीं सरकार के सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारत सरकार ने इंडियन आर्मी को खुली छूट दी है। रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि दो भारतीय जवानों के बलिदान व्यर्थ नहीं होंगे।
ये भी पढ़ें-सेना प्रमुख बाजवा के दौरे के बाद एलओसी पर ऐसे हुई पाकिस्तान की नापाक साजिश
पाकिस्तानी सेना और बॉर्डर एक्शन टीम ने एक बार फिर भारत के दो शहीद जवानों के शवों के साथ बर्बरता दिखाते हुए उन्हें क्षत-विक्षत कर दिया। पाकिस्तान ने सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए एलओसी की अग्रिम पोस्टों पर राकेट और मोर्टार दागे। पाक सेना से मिल रहे कवरिंग फायर के बीच पाकिस्तानी बैट के हत्यारे भारतीय सीमा में 200 मीटर भीतर तक घुस आए और सेना के जेसीओ बीएसएफ के हेड कांस्टेबल की हत्या कर उनके अंग भी काट डाले।