फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की शहादत पर बोली BSF जवान की बेटी, 50 पाक सैनिकों के सिर चाहिए

Tue, 02 May 2017 11:32 AM IST
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
शहीद प्रेम सागर की बेटी - फोटो : ANI
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर में सोमवार को हुए आतंकी हमले में यूपी के देवरिया के रहने वाले बीएसएफ के हेड कांस्टेबल प्रेम सागर भी शहीद हो गए। भाटपाररानी के टीकमपार गांव निवासी प्रेमसागर (46) पुत्र स्व. हरिहर प्रसाद बीएसएफ का हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। उनके शहीद होने की खबर जैसे ही इलाके में पहुंची, पूरा इलाका शोक में डूब गया। जवान की मौत के बाद इलाके के लोगों में काफी गुस्सा है। टीकमपार गांव मातम में डूबा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-यूएस ने कहा- भारत के खिलाफ तालिबान का इस्तेमाल कर रहा पाक
वहीं उनकी बेटी बेटी सरोज (23) ने कहा है कि अभी तक उनके पिता के शहीद होने की खबर सरकार द्वारा नहीं दी गई है। शहीद प्रेम सागर की बेटी सरोज ने कहा, प्रशासन से उनकी मौत के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है, हमें अपनी पिता की शहादत के बदले 50 पाक सैनिकों के सिर चाहिए। Got no information from administration about his death; want 50 heads for his sacrifice: Saroj, daughter of BSF head constable Prem Sagar pic.twitter.com/eXmOTp5uFo — ANI UP (@ANINewsUP) May 2, 2017
विज्ञापन


वहीं 22 सिख रेजीमेंट के नायब सूबेदार परमजीत सिंह मोगा के परिवार वालों को रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। शहीद दो जवानों के शव को पूंछ से जम्मू लाया जा रहा है। यहां से उनके पैतृक गांव भेजा गया है।
ये भी पढ़ें-पाक ने काटे हमारे जवानों के सिर, भारतीय सेना को मिला 'फ्री हैंड', तबाह की दुश्मन की कई चौकियां Tarn Taran (Punjab):Family mourns demise of Naib Subedar Paramjit Singh, whose body was mutilated by Pakistan Army in KG Sector (J&K), y'day pic.twitter.com/5OmL0XhjX4 — ANI (@ANI_news) May 2, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें