तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की भत्तीजी दीपा जयकुमार मंगलवार रात चेन्नई के राधाकृष्णन नगर (आरके) के जोनल ऑफिस पहुंचीं। वे यहां आरके नगर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने नामाकंन के रद्द हो जाने के चलते पहुंचीं। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चुनावी हलफनामे में गलती किए जाने की वजह से उनका नामांकन रद्द किया गया है।
बताया जा रहा है कि उन्होंने 26आई कॉलम को खाली छोड़ दिया था, जो कि प्रॉपर्टी की जानकारी से जुड़ी हुआ है।
वहीं एक्टर विशाल कृष्णा का नामांकन चुनाव आयोग ने एक बार फिर रद्द कर दिया। इससे पहले विशाल के समर्थक की ओर से विरोध प्रदर्शन किए जाने पर चुनाव आयोग उनके नामांकन पर दोबारा समिक्षा के लिए राजी हो गया था, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ है। समर्थकों के बवाल के दौरान पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए करीब 50 कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया।
#Visuals Deepa Jayakumar reaches RK Nagar zonal office in #Chennai. Election Commission had rejected her nomination for #RKNagarByPoll earlier today pic.twitter.com/rkabtGbrNr
— ANI (@ANI) December 5, 2017
#UPDATE Actor Vishal's nomination has been rejected again by the Election Commission in RK Nagar by election #Chennai
— ANI (@ANI) December 5, 2017
दरअसल, इस महीने की 21 तारीख को होने वाले आरके नगर विधानसभा उपचुनाव के लिए अभिनेता विशाल कृष्णा और दीपा जयकुमार का नामांकन रद्द हो गया। इस बात की जानकारी मंगलवार को चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।
अधिकारी ने कहा कि विशाल और दीपा का नामांकन रद्द हो गया है। उन्होंने कहा कि इस बारे में विस्तृत जानकारी बाद में दी जाएगी, क्योंकि यह एक अर्द्ध न्यायिक प्रक्रिया है। नामांकन खारिज होने का कारण पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा कि वजह तकनीकी है। नामांकन पत्र में कुछ खामियां थी।
पढ़ें: जयललिता को बेहोशी की हालत में लाया गया था अपोलो हॉस्पिटल
इस वजह से रिटर्निंग अधिकारी ने नामांकन रद्द करने का आदेश दिया। अभिनेता विशाल तमिल फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल के प्रमुख हैं। साथ ही वह दक्षिण भारतीय कलाकारों के संगठन नादिगार संगम के महासचिव हैं। उधर, दीपा ने नामांकन रद्द होने पर कहा कि ऐसा वाजिब कारण से नहीं किया गया है।