हिंदी फिल्में बुरे दौर से गुजर रही हैं। इसकी कई वजहें हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों की घटती संख्या व भारी भरकम टैक्स के कारण बॉलीवुड की कमाई पर कैंची चल रही है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार, फिल्में मल्टीप्लेक्स में प्रदर्शित हो रही हैं। इस वजह से दर्शक घट रहे हैं, क्योंकि मल्टीप्लेक्स के टिकट की कीमत एक स्क्रीन की तुलना में चार गुना ज्यादा है। 62 फीसदी सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर दक्षिण भारत में हैं। उत्तर भारत में केवल 16 फीसदी और पश्चिमी भारत में केवल 10 फीसदी ऐसे सिनेमाघर हैं। ये भी एक कारण है कि दक्षिण भारत में स्थानीय फिल्में बॉलीवुड की तुलना में ज्यादा कमाई करती हैं। अहम तथ्य यह है कि हिट बॉलीवुड फिल्मों का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का 40 से 45 फीसदी हिस्सा गैर मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों से आता है।
कमाई में 48 फीसदी हिस्सा डब फिल्मों का
कोरोना से पहले सालाना 70-80 हिंदी फिल्में रिलीज होती थीं। इनकी कमाई 3,000 से 5,500 करोड़ रुपये होती थी। हालांकि, जनवरी, 2021 के बाद से कुल 61 फिल्में हिंदी में रिलीज हुईं। इसमें दक्षिण और अंग्रेजी की 18 डब फिल्में भी थीं। 11 अगस्त, 2022 तक इनकी कुल कमाई 3,200 करोड़ रुपये थी। इसमें से 48% हिस्सा इन 18 डब फिल्मों से आया।
विज्ञापन
साल रिलीज सुपर हिट कलेक्शन (करोड़)
2016 71 8 4,648