फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवां वेतन आयोग: 15-20 फीसदी बढ़ सकती है सैलरी, 29 को होगा फैसला

Wed, 29 Jun 2016 01:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बढ़ेगी तनख्वाह - फोटो : Getty
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार जल्द ही उन कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है जो केंद्र के अधीन कार्य करते हैं। सातवें वेतन आयोग के अंतर्गत सरकार कर्मचारियों की तनख्वाह में 15 से 20 फीसदी का इजाफा कर सकती है। इसकी घोषणा कैबिनेट की अगली बैठक के बाद हो सकती है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्त मंत्रालय को निर्देश दिया है वह जल्द से जल्द सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के लिए मसौदा तैयार करें और 29 जून से शुरू होने वाली अगली कैबिनेट बैठक में इसे पेश करें। मसौदे में केंद्रीय कर्मचारियों की तनख्वाह में 15 से 20 फीसदी का इजाफा किए जाने के संकेत मिल रहे हैं।

कैबिनेट बैठक में होगा फैसला

money
गौरलतब है कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के लिए कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा की अगुवाई में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया था, जिसने अपनी सिफारिशें वित्त मंत्रालय को सौंप दी थीं।

मोदी सरकार के इस फैसले के बाद 98.4 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने से करीब 52 लाख पेंशनभोगियों को भी लाभ मिलेगा।

पढ़े- क्या है सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें

सचिवों की अधिकार प्राप्त समिति ने अपनी रिपोर्ट वित्त मंत्रालय को करीब 10 दिन पहले ही सौंप दी थी। इस समिति ने वेतन आयोग की रिपोर्ट पर अध्ययन के बाद यह रिपोर्ट सौंपी थी।  कहा जा रहा है कि इस समिति ने वेतन आयोग द्वारा दी गई सिफारिशों के आगे करीब 18-30 प्रतिशत वेतन वृद्धि की सिफारिश की है। 

वेतन आयोग ने कर्मचारियों के लिए न्यूनतम 18,000 रुपये और अधिकतम 2,25,000 रुपये (कैबिनेट सचिव और इस स्तर के अधिकारी के लिए 2,50,000 रुपये) की सिफारिश की थी। जबकि सचिवों की अधिकार प्राप्त इस समिति ने 18000 रुपये के स्थान पर करीब 27000 रुपये और 225000 के स्थान पर 325000 रुपये करने की सिफारिश की है।
 
विज्ञापन

कब से लागू होंगी सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें

आगामी कैबिनेट की बैठक में इस संबंध में चर्चा हो सकती है। अटकलें लगायी जा रही है कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी, 2016 से लागू होंगी और जनवरी से कर्मचारियों को एरियर दिया जाएगा। यह अटकलें इसलिए भी लगायी जा रही है क्योंकि छठा वेतन आयोग भी 1 जनवरी, 2006 से लागू हुआ था।

यानी अब यह साफ है कि जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार खत्म होने जा रहा है और वेतन आयोग की सिफारिशें कुछ संसोधनों के साथ लागू हो जाएगी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें