सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सीबीआई की उस अर्जी पर फैसला सुनाएगा, जिसमें शारदा चिट फंड घोटाले में कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को गिरफ्तारी से मिले अंतरिम संरक्षण को निष्प्रभावी करने की मांग की गई है।
सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट से कहा था कि वह शारदा चिट फंड घोटाले की जांच के लिए बनी एसआईटी के प्रमुख रहे राजीव कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ करना चाहती है। एजेंसी का कहना है कि पहली नजर में इस बात के स्पष्ट प्रमाण मिले हैं कि राजीव कुमार ने इस मामले से जुड़े साक्ष्यों को कथित रूप से नष्ट करने या उनसे छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। उन्होंने इस मामले से जुड़े ‘ताकतवर लोगों को बचाने की कोशिश की।’