फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bibek Debroy: लेख पर बढ़ते विवाद के बीच पीएम की EAC ने किया किनारा, कहा- इसका सरकार और परिषद से नहीं कोई संबंध

Fri, 18 Aug 2023 12:11 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देबरॉय ने कहा था कि हम लोगों को खुद को एक नया संविधान देने की जरूरत है। इसी को लेकर विपक्ष भड़क उठा था। बढ़ते मामले को देखकर परिषद ने लेख से किनारा कर लिया है। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद का बयान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसीपीएम) के अध्यक्ष बिबेक देबरॉय द्वारा ‘नए संविधान’ पर लिखे गए लेख पर विवाद गहराता जा रहा है। विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है। ऐसे में परिषद और सरकार ने खुद को लेख से अलग करते हुए कहा कि देबरॉय के विचारों से ईएसीपीएम और सरकार का कोई लेना देना नहीं है। 

बता दें, यह लेख 77वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रकाशित हुआ था। इसमें देबरॉय ने कहा था कि हम लोगों को खुद को एक नया संविधान देने की जरूरत है। इसी को लेकर विपक्ष भड़क उठा। उसने आरोप लगाया था कि सरकार ने संविधान को खत्म करने का बिगुल फूंक दिया है, जिसके प्रमुख शिल्पी डॉ. अंबेडकर थे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bibek Debroy: लेख पर बढ़ते विवाद के बीच पीएम की EAC प्रमुख देबरॉय की सफाई

परिषद का देबरॉय के लेख से किनारा

विज्ञापन

ऐसे में बढ़ते विवाद को थामने के लिए अब प्रधानमंत्री की ईएसी ने लेख से खुद को अलग कर लिया है। उसका कहना है कि जो भी लिखा गया, वो बिबेक देबरॉय के व्यक्तिगत विचार थे। इसका परिषद और सरकार से कोई लेना देना नहीं है। हालांकि, परिषद ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह किस आर्टिकल के बारे में बात कर रहे। 

बता दें, बिबेक देबरॉय ईएसीपीएम के अध्यक्ष हैं। 

यह है मामला

देबरॉय ने अपने लेख में लिखा था, हमारा मौजूदा संविधान काफी हद तक 1935 के भारत सरकार अधिनियम पर आधारित है। इस अर्थ में यह एक औपनिवेशिक विरासत भी है। 2002 में संविधान के कामकाज की समीक्षा के लिए गठित एक आयोग द्वारा एक रिपोर्ट आई थी, लेकिन यह आधा-अधूरा प्रयास था। कानून में सुधार के कई पहलुओं की तरह यहां और दूसरे बदलाव से काम नहीं चलेगा। हमें पहले सिद्धांतों से शुरुआत करनी चाहिए, जैसा कि संविधान सभा की बहस में हुआ था। 2047 के लिए भारत को किस संविधान की जरूरत है?

उन्होंने कहा था कि हम जो बहस करते हैं, वह संविधान से शुरू और खत्म होती है। कुछ संशोधनों से काम नहीं चलेगा। हमें ड्राइंग बोर्ड पर वापस जाना चाहिए और पहले सिद्धांतों से शुरू करना चाहिए, यह पूछना चाहिए कि प्रस्तावना में इन शब्दों का अब क्या मतलब है: समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक, न्याय, स्वतंत्रता और समानता। हम लोगों को खुद को एक नया संविधान देना होगा।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें