फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवैसी के खिलाफ याचिका वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी

Fri, 01 Apr 2016 05:05 AM IST
एजेंसी / मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
पुणे निवासी कार्यकर्ता हेमंत पाटिल को एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी व महाराष्ट्र से विधायक वारिस पठान के खिलाफ बांबे हाईकोर्ट में दाखिल पीआईएल वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी मिली है। भारत माता की जय बोलने से इनकार करने वाले इन दोनों नेताओं के खिलाफ पाटिल ने कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है। 
विज्ञापन


पाटिल ने बताया कि उन्होंने पुणे के विश्रांतवाड़ी पुलिस स्टेशन में याचिका वापस लेने को लेकर धमकी भरा पत्र मिलने पर आईपीसी की धारा 507 के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर पीएन सुपेकर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इस संबंध में शिकायत मिली है और उसकी जांच की जा रही है। मराठी भाषा में पाटिल को लिखे पत्र में कहा गया है कि ओवैसी मुस्लिमों के लिए भगवान की तरह हैं उनके खिलाफ कुछ भी बर्दाश्त नहीं कर सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें