फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल सीमा पर सड़क निर्माण जल्द पूरा करने की समय सीमा तय

Sat, 18 Jul 2020 05:57 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, इटानगर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश की सभी सीमा के आसपास सड़क निर्माण को लेकर राज्य सरकार गंभीर है। राज्य भूमि प्रबंधन सचिव डॉ सोनल स्वरूप ने शुक्रवार को कहा, सीमा क्षेत्र को सड़क मार्ग से जोड़ना रणनीतिक रूप से बेहद आवश्यक है और यह हमारी पहली प्राथमिकता है। राज्य सरकार ने इस काम को शीघ्र पूरा करने के लिए समय सीमा भी तय कर दी है। 
विज्ञापन


स्वरूप ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण, वन विभाग की स्वीकृति, खदानों के आवंटन और संयुक्त सर्वेक्षण को लेकर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के महानिदेशक लुफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह और राज्य मुख्य सचिव नरेश कुमार के बीच बृहस्पतिवार को मैराथन बैठक में चर्चा हुई है। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने बताया कि कोरोना संकट के चलते कम मजदूरों के साथ सीमा पर सड़क व पुल बनाने का काम जारी है। 

इस पर मुख्य सचिव ने इस काम में हर संभव मदद देने का आश्वसान दिया। गौरतलब है कि अरुणाचल प्रदेश 1080 किमी. सीमा साझा करता है। वहीं म्यांमार की 440 किमी. और भूटान की 160 किमी. सीमा अरुणाचल प्रदेश से जुड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें