फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSR: 'एसआईटी करे सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच', भाजपा विधायक की मांग; कुछ दिन पहले CBI ने बंद किया है केस

Wed, 26 Mar 2025 05:47 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र भाजपा के विधायक राम कदम ने बुधवार को पूर्व की उद्धव ठाकरे सरकार पर सुशांत सिंह राजपूत मामले में सबूत नष्ट करने का आरोप लगाया और मांग की कि दिशा सालियान की मौत की जांच कर रही एसआईटी को इस मामले की भी जांच करनी चाहिए।
विज्ञापन
राम कदम, नेता, भाजपा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या मामले में सीबीआई की तरफ से क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने के कुछ दिनों बाद भाजपा नेता राम कदम ने महाराष्ट्र विधानसभा में मांग की कि इसकी जांच एसआईटी को करनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने घटना के समय तत्कालीन उद्धव ठाकरे सरकार पर इसके सबूत नष्ट करने का भी आरोप लगाया है। मामले में राम कदम ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 68 दिन बाद मामला सीबीआई को सौंपा गया। उन्होंने दावा किया कि अभिनेता की मौत के संबंध में मामला दर्ज करने वाली बिहार पुलिस को जांच करने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Tamil Nadu: 'गठबंधन केवल चुनाव के दौरान ही बनते हैं', भाजपा के साथ जाने की अटकलों पर बोले पलानीस्वामी
 
राम कदम ने क्या लगाए आरोप
उन्होंने कहा, 'सुशांत के घर को सबूत नष्ट करने के बाद मालिक को सौंप दिया गया और फर्नीचर हटा दिया गया। घर की रंगाई-पुताई की गई। इस बात की जांच होनी चाहिए कि क्या ऐसा सबूत नष्ट करने के लिए किया गया था। ऐसा क्यों हुआ।' बता दें कि, 34 वर्षीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को उपनगरीय बांद्रा में अपने अपार्टमेंट की छत से लटके पाए गए थे। छह दिन पहले, उनकी पूर्व प्रबंधक दिशा सालियान की शहर के मलाड इलाके में एक आवासीय इमारत की 14वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन


'उद्धव ठाकरे और रिया चक्रवर्ती की भूमिका की जांच हो'
भाजपा नेता ने आगे मांग की कि सबूत नष्ट करने में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे, जो इस अवधि के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे, की कथित भूमिका और अभिनेता और राजपूत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती की भूमिका की जांच की जानी चाहिए क्योंकि दिशा सालियान मामले में गठित विशेष जांच दल अभी भी काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि एसआईटी को दोनों मामलों को एक साथ जोड़ देना चाहिए।

यह भी पढ़ें - Cyber Security: डार्क वेब, फिनटेक व ब्लॉकचेन जैसे साइबर खतरों से निपटने के लिए पुलिस/सीएपीएफ को ट्रेनिंग
विज्ञापन


भाजपा नेता की मांग पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया 
वहीं इस मामले में कांग्रेस नेता नाना पटोले ने आश्चर्य जताया कि जब सदन में संविधान के 75 साल पूरे होने पर चर्चा हो रही हो तो ऐसे मुद्दे कैसे उठाए जा सकते हैं। विपक्ष के विरोध में वॉकआउट करने पर नाना पटोले ने कहा कि विधानसभा को तय मानदंडों के अनुसार काम करना चाहिए। सरकार की ओर से बोलते हुए मंत्री शंभूराज देसाई ने कहा कि उन्होंने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि दिशा के पिता सतीश सालियान ने पुलिस को जो भी जानकारी दी है, एसआईटी उसकी जांच करेगी।

दिशा सालियान की मौत की जांच पहले से ही एसआईटी कर रही है, लेकिन उसके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को मुंबई में संयुक्त पुलिस आयुक्त को एक शिकायत सौंपी, जिसमें मामले में शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गई है। उन्होंने नए सिरे से जांच की मांग करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का भी रुख किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें