फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: 'वक्फ कानून पर 2019 से ही कर रहा था काम', बोहरा समाज के प्रतिनिधियों से बोले पीएम मोदी

Thu, 17 Apr 2025 06:13 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दाऊदी बोहरा समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नए वक्फ कानून को लागू करने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। साथ ही इसे ऐतिहासिक कदम भी बताया। 
विज्ञापन
दाऊदी बोहरा समुदाय ने पीएम मोदी से की मुलाकात - फोटो : एक्स@ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुस्लिमों के दाउदी समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 के लिए शुक्रिया कहा। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि वह 2019 में दूसरी बार जीतकर आने के बाद से ही इस कानून में बदलाव पर काम कर रहे थे।  पीएम ने कहा, 'मैं दोबारा जीत कर आया, तो मेरे पास मुस्लिम समुदाय से 1700 से अधिक शिकायतें आई कि हमारी संपत्ति वक्फ वालों ने ले ली है, हमें न्याय दो। इनमें बड़ी संख्या महिलाओं की थीं।' 

विज्ञापन


पीएम ने कहा, 'परिवारों को पता भी नहीं चल पाता और संपत्ति वक्फ हो जाती है। जब कानून में बदलाव की का विचार हुआ, तो मैंने सबसे पहले दाउदी बोहरा समुदाय के धार्मिक नेता सैयदना साहेब से ही चर्चा की। तीन साल तक मैंने उन्हें परेशान किया। तब इन्होंने विस्तार से बताया कि क्या करना चाहिए। पीएम ने कहा कि पुराने वक्फ कानून से मुस्लिमों में भी जो अल्पसंख्यक हैं, वोहरा, अहमदिया समुदाय, वे ज्यादा पीड़ित थे। 

सकारात्मक बदलावों को सराहा 
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उन्हें पीएम के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास में भरोसा है। उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे सकारात्मक बदलावों की सराहना की।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने क्या कहा?
दाऊदी बोहरा समुदाय ने आगे प्रधानमंत्री के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के विजन पर भी विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि वे इस सोच के साथ खुद को जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। बता दें कि दाऊदी बोहरा समुदाय के प्रतिनिधिमंडल की पीएम मोदी के साथ मुलाकात के दौरान केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद रहे।  


क्या बोले पीएम मोदी.. 
सूत्रों की माने तो प्रधानमंत्री ने बोहरा समुदाय के प्रतिनिधियों से विस्तार से बातचीत की और उनकी बातों को ध्यान से सुना। इसके साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार सभी समुदायों के विकास और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। यह मुलाकात सरकार और अल्पसंख्यक समुदायों के बीच मजबूत रिश्ते का संकेत देती है।

वक्फ कानून पर बोहरा समुदाय
बोहरा सुमदाय के प्रतिनिधियों ने आगे नए वक्फ कानून की खासियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह संशोधन समुदाय के हितों की रक्षा करने के साथ-साथ वक्फ संपत्तियों से जुड़ी व्यवस्था में पारदर्शिता लाएगा। साथ ही न केवल दाऊदी बोहरा बल्कि पूरे मुस्लिम समुदाय के लिए लाभकारी साबित होगा।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें