1993 में हुए सिलसिलेवार बम धमाके के मास्टरमाइंड भगोड़े डॉन दाऊद इब्राहिम की मुंबई में जब्त संपत्तियों की एक बार फिर से नीलामी होगी। सीबीआई ने दाऊद की कुल 10 संपत्ति जब्त की थी। उसमें से तीन की फिर से नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इसके लिए केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले राजस्व विभाग ने विज्ञापन जारी किया है, जिसमें संपत्तियों की न्यूनतम कीमत भी बताई गई है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले राजस्व विभाग की ओर से कुल छह संपत्तियों की नीलामी की जाएगी, जिसमें से तीन संपत्ति दाऊद की है।
पढ़ें:- बीमार नहीं है दाऊद, पुलिस पूछताछ में कासकर ने किए कई बड़े खुलासे
वित्त मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञापन में नीलामी की तारीख 14 नवंबर तय की गई है। परंतु, नीलामी में हिस्सा लेने वालों को 10 नवंबर तक अपनी पूरी जानकारी संबंधित विभाग को देनी होगी।