फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावोस एजेंडा समिट: भाषण देते-देते अचानक रुक गए पीएम मोदी, राहुल गांधी ने कसा तंज- इतना झूठ तो टेलीप्रॉम्पटर भी नहीं झेल पाया

Tue, 18 Jan 2022 01:11 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दावोस एजेंडा समिट में भाषण के दौरान पीएम मोदी अचानक से रुक गए। भाजपा नेताओं का कहना है कि ऐसा तकनीकी खामी के कारण हुआ था। 
विज्ञापन
राहुल गांधी और पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दावोस एजेंडा समिट के दौरान पीएम मोदी के भाषण में रुकावट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तंज कसा है। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि इतना झूठ तो टेलीप्रॉम्पटर भी नहीं झेल पाया। दरअसल, पीएम मोदी ने दावोस एजेंडा समिट में हिस्सा लिया था। इस दौरान पीएम मोदी अपने संबोधन के दौरान अचानक से बीच में रुक गए। इस क्लिप को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि टेलीप्रॉम्पटर के रुक जाने के कारण पीएम मोदी आगे नहीं बोल पाए। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि इतना झूठ टेलीप्रॉम्टर भी नहीं झेल पाया। वहीं कांग्रेस ने लिखा कि अब टेलीप्रॉम्पटर वाला शख्स बोल रहा होगा कि अच्छा चलता हूं, दुआओं में याद रखना। 

भाजपा नेताओं ने किया बचाव
भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के तंज कसने के बाद बचाव किया है। भाजपा प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने लिखा है कि वर्ल्ड इकोनॉकी फोरम की ओर से तकनीकी खामी आ गई थी, जिस वजह पीएम मोदी को संबोधन रोकना पड़ा। वहीं कई जगह कहा जा रहा है कि मैनेजिंग टीम ने पीएम से रुककर यह पूछने को कहा था कि सबको उनकी आवाज सुनाई दे रही है कि नहीं। 
विज्ञापन


विश्व के हालातों पर पीएम मोदी ने की थी चर्चा
दावोस एजेंडा समिट के विषय विश्व के हालात पर पीएम मोदी ने अपना भाषण दिया था। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को लुभाने का प्रयास किया और भारत में किए गए दस बड़े बदलावों के बारे में भी उन्होंने बताया। पीएम ने कहा कि लाइसेंस राज के लिए बदनाम भारत अब आगे बढ़ चुका है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें