फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Economic Forum: डब्ल्यूईएफ का दावोस एजेंडा शिखर सम्मेलन आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे संबोधित

Mon, 17 Jan 2022 07:59 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के अलावा कई राष्ट्राध्यक्ष विश्व के हालात पर अपना दृष्टिकोण साझा करेंगे। प्रधानमंत्री का भाषण शाम 8:30 बजे होगा। 
विज्ञापन
पीएम मोदी आज वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करेंगे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के दावोस एजेंडा शिखर सम्मेलन को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। लगातार दूसरी बार ऑनलाइन आयोजित होने जा रहे इस शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी विशेष भाषण देंगे और विश्व के हालात पर चर्चा करेंगे। 

यह आयोजन 17 से 21 जनवरी तक वर्चुअल मोड में आयोजित किया जा रहा है। पीएम मोदी के अलावा इस शिखर सम्मेलन में कई राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे। इसमें जापान के पीएम किशिदा फुमियो, ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो, इजराइल के नफ्ताली बेनेट व चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के अलावा संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस, अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट एल येलेन समेत अनेक वैश्विक नेता भी प्रतिभाग करेंगे।

विज्ञापन


कार्यक्रम की घोषणा करते हुए विश्व आर्थिक मंच की ओर से कहा गया कि दावोस एजेंडा 2022 ऐसा पहला वैश्विक मंच होगा, जहां पूरे विश्व के बड़े नेता इस साल के लिए अपने दृष्टिकोण को साझा करेंगे। बता दें कि इस कार्यक्रम का विषय 'विश्व के हालात' रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें