फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभा डे ने उड़ाया था मजाक, सर्जरी कराने पहुंचा पुलिस वाला

Tue, 28 Feb 2017 01:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
बीएमसी चुनाव के दौरान जिस पुलिस वाले के मोटापे का मजाक ट्वीटर पर उड़ाया गया था, उसे इलाज के लिए मुंबई के सैफी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस वाले का नाम दौलतराम जोगावट है और उन्हें टेस्ट के लिए भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

  Madhya Pradesh Police inspector Daulatram Jogawat, who was fat-shamed on Twitter is undergoing a series of tests at Mumbai's Saifee Hospital pic.twitter.com/bezQY0Q9rt — ANI (@ANI_news) February 28, 2017


दरअसल, बीएमसी चुनाव से पहले लेखिका शोभा डे ने ट्विटर पर पुलिस वाले की फोटो डाल कर मुंबई पुलिस की खिंचाई की थी। शोभा डे ने फोटो के साथ पुलिस वाले का मजाक उड़ाते हुए लिखा था कि 'मुंबई में आज पुलिस का भारी बंदोबस्त।'
विज्ञापन

'मोटापे की वजह खाना नहीं बीमारी है'

इस से आहत हुए जोगावट ने शोभा डे को करारा जवाब दिया और कहा कि उनकी ये खाने की वजह से नहीं बल्कि बीमारी की वजह से हुई है। विवाद बढ़ जाने के बाद पुलिस हरकत में आई है और जोगावट का इलाज करवा रही है।

शोभा डे की पोस्ट से आहत दौलतराम ने बुधवार को कहा कि उनका वजन 180 किलो है और वह ज्यादा खाने की वजह से नहीं, बल्कि इन्सुलिन के असंतुलन की वजह से हुआ है। इंस्पेक्टर दौलत सिंह जोगावत ने कहा कि ‘मैडम मैं फिट होना चाहता हूं, अगर आपको मेरी चिंता है तो मेरा इलाज कराएं’। जोगावत ने आगे कहा कि इस वजन की वजह मेरी बीमारी है।
विज्ञापन

मजाक उडाए जाने की शिकायत आला अफसरों से भी की

जोगावत यहीं नहीं रुके उन्होंने अपना मजाक उडाए जाने की शिकायत आला अफसरों से भी की। दौलतराम जोगावट, मध्य प्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर हैं और नीमच पुलिस लाइन में तैनात है। अंग्रेजी अखबार हिंदूस्तान टाइम्स से बातचीत करते हुए दौलतराम ने कहा, 'मेरे मोटापे का कारण ज्यादा खाना खाना नहीं बल्कि मेरी बीमारी है।

पुलिस कर्मी ने आगे कहा कि 1993 में मेरे 'गाल ब्लैडर' का ऑपरेशन हुआ था उसके बाद से मेरी शरीर में इंसुलिन की संतुलन बिगड़ता चला गया जिसकी वजह से मेरी शरीर फूल गया।' शोभा डे के ट्विट से दुखी दौलतराम ने कहा, ' अगर मैडम की इच्छा हो तो वो मेरे इलाज के लिए पैसे दे सकती हैं। कौन पतला होना नहीं चाहता है?'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें