उज्मा अहमद को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भारत की बेटी बताया था। वह जब 27 साल की थी तब उनका अपहरण करके, नशे की गोलियां खिलाकर और बंदूक की नोंक पर पाकिस्तान के बुनेर गांव में ताहिर अली से जबरन निकाह करवा दिया गया था। वह खैबर पख्तूख्वां के दूरस्थ क्षेत्र में कैदियों की तरह जिंदगी जी रही थीं।