फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में भाजपा नेता की बेटी का बंदूक की नोंक पर अपहरण

Sat, 16 Feb 2019 07:20 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
Crime
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में अपराधियों ने एक स्थानीय भाजपा नेता की बेटी का बंदूक की नोंक पर अपहरण कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को यहां इसकी जानकारी दी। बीरभूम के पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि इस मामले में संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अपराधियों ने जिले के लाभपुर इलाके में स्थित उसके घर में घुस कर 22 साल की बेटी का अपहरण कर लिया। उस समय बात्याब्याल घर पर नहीं थे। सुप्रभात बात्याब्याल नामक उक्त नेता ने पांच महीने पहले ही तृणमूल कांग्रेस से नाता तोड़ कर भाजपा का दामन थामा था। सुप्रभात के भाई सुजीत ने बताया कि रात को लगभग आठ बजे हथियारों से लैस पांच लोग घर में घुस आए।

उन्होंने घर के तमाम सदस्यों को एक कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। उसके बाद वे उनकी भतीजी को घर के बाहर खड़ी एक कार में डाल कर अपने साथ ले गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना के तमाम पहलुओं की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें