फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेन, नीट और सीटेट परीक्षा की बदल सकती है तारीख, बोर्ड की बाकी परीक्षाओं पर आज केंद्र देगा जवाब

Thu, 25 Jun 2020 02:59 PM IST
श्रीधर मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण तथा छात्रों और अभिभावकों की मांग के चलते जेईई मेन, नीट और सीटेट परीक्षा की तारीख फिर बढ़ने की संभावना है। वहीं, सीबीएसई बोर्ड के बचे 29 पेपर की एक जुलाई से 15 जुलाई तक होने वाली परीक्षा पर बृहस्पतिवार को सरकार और बोर्ड सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब देगा। इसके आधार पर फैसला होगा कि जुलाई में परीक्षा होगी, तारीख बढ़ेगी या फिर मूल्यांकन आधारित से रिजल्ट जारी होगा।

विज्ञापन



 

सूत्रों के मुताबिक, बोर्ड परीक्षा को लेकर मानव संसाधन विकास मंत्रालय, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और गृहमंत्रालय के बीच बैठक हुई है। इसमें परीक्षा की बजाय मूल्यांकन से रिजल्ट तैयार करने पर सहमति बनी है। सुप्रीम कोर्ट में इस बारे में सीलबंद रिपोर्ट पेश होगी। जेईई मेन, नीट और सीटेट परीक्षा पर भी बैठक हुई है। इसमें सीबीएसई, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अधिकारी भी शामिल थे। अधिकारियों ने कहा कि  इन परीक्षाओं को ऑनलाइन आयोजित करना संभव नहीं है। उम्मीद है कि सरकार इनकी तारीख में इसी हफ्ते बदलाव कर सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें