फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: यूपी-बिहार सहित अन्य प्रदेशों में अगले तीन दिन भारी बारिश की संभावना, दिल्ली में दी दस्तक

Thu, 25 Jun 2020 02:47 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लखनऊ में हुई बारिश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, असम समेत कई राज्यों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताया है। साथ ही कई राज्यों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामनी का कहना है कि अगले तीन दिनों में, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। यहां बाढ़ की संभावना भी है इसलिए हमने राज्य और केंद्र सरकार को सूचित किया है। 

विज्ञापन


वहीं आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि मानसून पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों, हरियाणा के पूर्वी हिस्से, दिल्ली, पूरे उत्तर प्रदेश और पंजाब के ज्यादातर हिस्सों तक गुरुवार को पहुंच गया। उन्होंने बताया कि मानसून नागौर, अलवर, दिल्ली, करनाल और फिरोजपुर से होकर उत्तर की ओर बढ़ गया है।



 


यह भी पढ़ें-यूपी में आज से मानसून की दस्तक, इस बार जमकर बरसेेंगे बदरा, विभाग ने दी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में मानसून की शुरुआत: आईएमडी

भारत के मौसम विभाग ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी पर मानसून की शुरुआत की घोषणा की। विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। डॉक्टर श्रीवास्तव ने कहा कि आम तौर पर मानसूनी हवा 27 जून को दिल्ली पहुंचती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिल्ली में मानसून के सामान्य आगमन से पहले के लिए चक्रवाती परिसंचरण को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, जो 19 जून और 20 जून को दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ गया। इससे मानसून को आगे बढ़ाने में मदद मिली।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें