जीजेएम (गोरखा जन मुक्ति मोर्चा) के सहायक सचिव विनय तमांग ने दार्जिलिंग के सभी स्कूलों से छात्रों को निकालने के लिए 23 जून को 12 घंटे का वक्त दिया है। बता दें कि पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा की ओर से किए गए बंद का आज 9वां दिन है और इसके बाद फैली हिंसा के बाद वहां हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। एक हफ्ते में 4 लोगों की मौत हो चुकी है और हिंसा अभी भी जारी है। अलग गोरखालैंड की मांग कर रहे गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के प्रदर्शनकारी और उग्र हो गए हैं।
All schools in #Darjeeling given relaxation for 12 hours on 23 June to evacuate students from the city: Binay Tamang, Asst Gen Secy, GJM
— ANI (@ANI_news) June 21, 2017
मालूम हो कि गोरखालैंड की मांग को लेकर दार्जिलिंग में विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। विरोध प्रदर्शनों का ये नया दौर कुछ समय से बंगाली भाषा को लादे जाने के विरोध में हो रहा है। दरअसल, ममता बनर्जी की अगुवाई में पश्चिम बंगाल सरकार ने बंगाली को पश्चिम बंगाल के सभी स्कूलों के लिए अनिवार्य बना दिया था। जिसके बाद बंगाली लादे जाने के विरोध में गोरखालैंड के अर्ध-स्वायत्तशाषी इलाकों में हिंसा फैल गई।