फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक की सुरक्षा में तैनात जवान ने मारी खुद को गोली, मौत

Sat, 04 Jan 2020 09:19 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़
विज्ञापन
सुरक्षाकर्मी ने की आत्महत्या
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में विधायक देवती कर्मा की सुरक्षा में तैनात जवान ने अपनी सर्विस रायफल से कथित रूप से खुद को गोली मार ली। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक देवती कर्मा की सुरक्षा में तैनात छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवान आशोराम कश्यप ने अपनी सर्विस रायफल एके 47 से खुद को गोली मार ली।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बीती रात आशोराम देर तक किसी से फोन पर बात कर रहा था। इसके बाद रात लगभग एक बजे उसने अपनी एके-47 रायफल से अपने सीने में गोली चला दी। आशोराम की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर अन्य जवान वहां पहुंचे और इसकी जानकारी अपने अधिकारियों को दी। बाद में आशोराम के शव को अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि आशोराम वर्ष 2003 में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में भर्ती हुआ था। वह बस्तर जिले का निवासी था। आशोराम पिछले पांच वर्ष से विधायक देवती कर्मा की सुरक्षा में तैनात था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें