फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: भिलाई स्टील प्लांट में हुआ गैस रिसाव, डीजीएम समेत छह कर्मचारी चपेट में आए

Fri, 03 Jan 2020 12:37 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
विज्ञापन
bhillai steel plant - फोटो : SAIL
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई स्टील प्लांट में गुरुवार देर रात गैस रिसाव के बाद छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। हालांकि, ये सभी खतरे से बाहर है और गैस रिसाव को नियंत्रण में कर लिया गया है। इन सभी को इलाज के लिए सेक्टर नौ स्थित अस्पताल में भर्ती किया गया था। पीड़ितों में शामिल डीजीएम राजेश कुमार भी सुबह अस्पताल में भर्ती हो गए।

विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक गुरुवार दो जनवरी की देर रात लगभग पौने दो बजे ब्लास्ट फर्नेस नंबर आठ में गैस रिसाव हुआ। जिससे यहां काम कर रहे छह कर्मचारी बुरी तरह प्रभावित हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया। 

अधिकारियों और कर्मचारियों की सूझबूझ और सक्रियता के चलते यहां बड़ा हादसा होने से बच गया। यदि समय पर गैस रिसाव पर काबू नहीं पाया गया होता तो ब्लास्ट फर्नेस में आग भी लग सकती थी। 
विज्ञापन


खबरों के अनुसार, गुरुवार देर रात ब्लास्ट फर्नेस नंबर आठ में इस्पात के उत्पादन के दौरान गैस का प्रेशर बन गया जिस वजह से पाइप लाइन में गैस रिवर्स हुई और फिर रिसाव हो गया। दरअसल, लाइन में रिसाव से बचने के लिए कई पाइंट पर यू सील लगी हुई है ये अपने आप खुल गए थे, जिस कारण कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। 

बता दें कि इससे पहले भी भिलाई स्टील प्लांट में हादसा हुआ था. इससे पहले नौ अक्तूबर, 2018 को भिलाई स्टील प्लांट में हादसा हुआ था। प्लांट के कोक ओवन की बैटरी क्रमांक 11 की गैस पाइपलाइन में ब्लास्ट हुआ था। इस हादसे में 14 कर्मचारियों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें