फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित युवक ने सीएम योगी पर की अश्लील पोस्ट, गिरफ्तार

Fri, 24 Mar 2017 04:58 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल साइट फेसबुक पर सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले दलित युवक को ट्विटर पर शिकायत के चंद घंटे बाद ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया युवक गभाना क्षेत्र के गांव मेहरावल का रहने वाला है।
विज्ञापन


पूछताछ में युवक का कहना है कि उसके मोबाइल से किसी अन्य ने पोस्ट कर दी थी लेकिन पुलिस यह तर्क मान नहीं रही है। फिलहाल बृहस्पतिवार को उसे पूछताछ के बाद आईटी एक्ट की धारा में जेल भेज दिया गया। 

यह प्रकरण बुधवार की देर रात करीब 11 बजे उस समय शुरू हुआ जब टप्पल के गांव मादक निवासी भाजपा समर्थक सोनवीर चौहान की फेसबुक पर सीएम योगी का विवादित पोस्ट टैग हुआ। सोनवीर के अनुसार ये पोस्ट 19 मार्च को दलित एक्टिविस्ट जीत सिंह (बुद्धिस्ट) की फेसबुक आईडी से पोस्ट की गई थी। जिसमें सीएम पर अशोभनीय टिप्पणी करते संदिग्ध आपत्तिजनक तीन फोटो डाले गए हैं।
विज्ञापन


इस पोस्ट पर जीत के तमाम साथियों ने तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं। ये देखकर सोनवीर ने तत्काल आपत्ति जताते हुए यूपी पुलिस, डीआईजी और एसएसपी को ट्विटर पर शिकायत भेज दी। जिसमें जीत सिंह की पोस्ट का स्क्रीन शॉट भेजे गए।

शिकायत मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने जीत सिंह की आईडी के माध्यम से उसका पता तलाशा और रात में ही उसे गांव मेहरावल से दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम जीत सिंह पुत्र कालीचरन बताया। पहले तो उसने यही कहा कि बिना किसी मकसद के पोस्ट की है। जब सख्ती हुई तो कहने लगा कि किसी अन्य ने यह पोस्ट कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें