फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: पेड़ से अनार तोड़ने के लिए दी खौफनाक सजा, लड़के का हाथ-पैर बांधकर कर दी पिटाई; मामला दर्ज

Wed, 26 Jun 2024 12:27 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

पीड़ित की मां ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ 24 जून को शिकायत दर्ज कराई। आरोपी और उसके बेटे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 342 और 324, किशोर न्याय अधिनियम, और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना में हैदराबाद शहर के बाहरी इलाके में एक व्यक्ति ने 14 वर्षीय दलित लड़के को बुरी तरह से पीट दिया। दरअसल, लड़का उस व्यक्ति के घर के पास पेड़ से अनार तोड़ रहा था। यह घटना 22 जून को शबद मंडल के केसाराम गांव की है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। 

अनार तोड़ने के आरोप में दलित लड़के की पिटाई

विज्ञापन

पीड़ित एसटी समुदाय से है। पेड़ से अनार तोड़ने के लिए वह एक घर की दीवार पर चढ़ गया था। घर के मालिक ने उसे पकड़ लिया और उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। इसके बाद मालिक ने लड़के की बुरी तरह से पिटाई कर दी। इस घटना की तस्वीरें वायरल हुई, जिसमें पीड़त को जमीन पर लेटा पाया गया। 

पीड़ित की मां ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ 24 जून को शिकायत दर्ज कराई। आरोपी और उसके बेटे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 342 और 324, किशोर न्याय अधिनियम, और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, जब पीड़ित की मां मकान मालिक से मिलने पहुंची, तो आरोपी ने उसे गालियां दी। एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल इस मामले में आगे की जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें