फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्यनाथ बोले-अखलाक के परिवार पर दर्ज हो केस, मुआवजा भी वापस लो

Wed, 01 Jun 2016 03:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ ने मांग की है अखलाक के परिवार को जो मुआवजा दिया गया था, उसे वापस लिया जाए। उन्होंने दादरीकांड में गिरफ्तार 19 लोगों को रिहा करने के साथ ही अखलाक के परिवार के खिलाफ केस दर्ज करने की भी मांग की है। योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि अखलाक के घर से गाय का मांस ही नहीं बल्कि गाय का सिर और टांगे भी बरामद हुई थीं। लेकिन मीडिया ने इस तथ्य को नहीं दिखाया।  
विज्ञापन


गोरखपुर से सांसद आदित्यनाथ का यह बयान मथुरा फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट में सामने आने के बाद आया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अखलाक के घर से जो मांस बरामद किया गया था, वह ‘गाय या उसके बछड़े’ का है। लैब की यह रिपोर्ट मंगलवार (31 मई) को मीडिया में आई। मामले में आरोपियों के वकील ने रिपोर्ट के बारे में खुलासा किया है। 

आदित्यनाथ ने इस मामले को लेकर यूपी की सपा सरकार पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि  मथुरा लैब की रिपोर्ट ने सेक्युलरिज्म और विपक्षी दलों को नंगा कर दिया है। इस बीच यूपी पुलिस चीफ जावेद अहमद का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि लैब रिपोर्ट से केस को कोई फर्क नहीं पड़ता है, क्योंकि राज्य में बीफ खाना क्राइम नहीं है, बल्कि गौहत्या अपराध है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दादरी के बिसाहड़ा गांव में पिछले साल सितंबर में मोहम्मद अखलाक पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। हमले में अखलाक का बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें