फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyrus Mistry Car Crash: डेरियस पंडोले की मुंबई के अस्पताल में सर्जरी की गई, बांह की हड्डी टूट गई थी

Thu, 08 Sep 2022 10:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सायरस मिस्त्री की कार हुई क्षतिग्रस्त - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सायरस मिस्त्री कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे डेरियस पंडोले की मुंबई के अस्पताल में सर्जरी की गई। उनकी बांह की टूटी हड्डी टूट गई थी। दरअसल, टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री (54) और उनके दोस्त जहांगीर पंडोले की रविवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उनकी कार महाराष्ट्र के पालघर जिले में सड़क के डिवाइडर से टकरा गई थी। कार डॉ. अनाहिता पंडोले (55) चला रही थीं। उनके बगल में उनके पति डेरियस पंडोले (60) बैठे थे। दोनों को गंभीर चोटें आई थीं।

विज्ञापन


अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि डेरियस पंडोले की बांह की टूटी हड्डी को जोड़ने के लिए मामूली सर्जरी की गई। उनकी हालत ठीक है। वे स्वस्थ हो रहे हैं। हालांकि, डॉ. अनाहिता पंडोले अब भी निगरानी में हैं। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

पालघर में होगा सड़क सुरक्षा ऑडिट
इस बीच पालघर जिला प्रशासन ने राजमार्ग अधिकारियों को सड़क सुरक्षा ऑडिट करने के लिए कहा है। तकनीकी खामियों का पता लगाने और उन्हें कम करने के उपाय सुझाने के लिए यह योजना बनाई जा रही है। इसके लिए 14 सितंबर की तारीख तय की गई है। राजमार्ग अधिकारियों और पुलिस की टीम यहां का संयुक्त दौरा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें