फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyrus Mistry Accident Probe: मर्सिडीज की जांच टीम हांगकांग से पहुंची मुंबई, दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी की होगी जांच

Mon, 12 Sep 2022 09:55 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

इससे पहले पालघर के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने बताया था कि लग्जरी कार निर्माता मर्सिडीज बेंज ने उद्योगपति सायरस मिस्त्री की कार दुर्घटना पर अपनी अंतरिम रिपोर्ट पालघर पुलिस को सौंप दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, दुर्घटना से कुछ सेकंड पहले कार 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी, जबकि पुल पर डिवाइडर से टकराते समय इसकी गति 89 किमी प्रति घंटे थी।
विज्ञापन
साइरस मिस्त्री की कार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उद्योगपति सायरस मिस्त्री की मौत मामले में उनकी गाड़ी की जांच करने के लिए मर्सिडीज-बेंज के अधिकारियों की एक टीम हांगकांग से मुंबई पहुंची है। सोमवार को एक पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रहे सायरस मिस्त्री और उनके एक अन्य मित्र की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस हादसे में दो अन्य लोग घायल भी हो गए थे। 

विज्ञापन


जांच टीम पहुंची मुंबई
पालघर के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने बताया कि तीन विशेषज्ञों की एक टीम हांगकांग से मुंबई में पहंची है। वे मंगलवार को पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी की जांच कार्य शुरू करेंगे। उन्होंने बताया कि टीम के सदस्य अपने क्षेत्रों में तकनीकी विशेषज्ञ हैं। सड़क दुर्घटना में शामिल कार को ठाणे के हीरानंदानी में मर्सिडीज शोरूम में रखा गया है। ये टीम मर्सिडीज बेंज कंपनी को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कार दुर्घटना के बारे में सभी निष्कर्षों के साथ अंतिम रिपोर्ट कार कंपनी द्वारा कुछ दिनों के बाद पुलिस को सौंपी जाएगी।

इससे पहले शुक्रवार को पालघर के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने बताया था कि लग्जरी कार निर्माता मर्सिडीज बेंज ने उद्योगपति सायरस मिस्त्री की कार दुर्घटना पर अपनी अंतरिम रिपोर्ट पालघर पुलिस को सौंप दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, दुर्घटना से कुछ सेकंड पहले कार 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी, जबकि पुल पर डिवाइडर से टकराते समय इसकी गति 89 किमी प्रति घंटे थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि दुर्घटना से पांच सेकंड पहले कार के ब्रेक लगाए गए थे। पाटिल ने बताया था कि क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) ने भी अपनी रिपोर्ट सौंप दी है, जिसमें कहा गया है कि दुर्घटना के बाद कार में चार एयर बैग खुले थे। तीन ड्राइवर की सीट पर और एक बगल की सीट पर।

कार का इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल मॉड्यूल जर्मनी भेजा गया 

कंपनी ने विश्लेषण के लिए जर्मनी को उस कार का इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल मॉड्यूल (ईसीएम) भेजा है जिसमें टाटा संस के पूर्व चेयरमैन की मौत हुई थी। अधिकांश हाई-एंड कारों में इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल मॉड्यूल होता है जो बाद में ब्रेक फेल होने या कम ब्रेक फ्लुइड जैसे तकनीकी समस्याओं की पहचान करने में मदद कर सकता है। 
विज्ञापन


रविवार दोपहर मिस्त्री (54) और उनके दोस्त जहांगीर पंडोले की उस समय मौत हो गई, जब उनकी मर्सिडीज कार पालघर जिले में सड़क के डिवाइडर से टकरा गई थी। कार चला रही अनाहिता पंडोले (55) और उनके पति डेरियस पंडोले (60) को चोटें आईं और उन्हें मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना सूर्या नदी पुल पर उस समय हुई जब वे गुजरात से मुंबई जा रहे थे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें