फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्ज हादसा: पी-305 व वरप्रदा के 86 लोगों की मौत, नौसेना का खोज अभियान पूरा

Tue, 25 May 2021 02:52 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

  • अभियान में लगे सभी बड़े पोत समुद्र से वापस लौटे,नौसेना का खोज व बचाव अभियान पूरा
विज्ञापन
Crew Of Barge P305 - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चक्रवाती तूफान ताउते के कारण अरब सागर में डूबे पी-305 बार्ज और टगबोट वरप्रदा के कुल 86 लोगों के मरने की पुष्टि होने के बाद सोमवार को नौसेना का खोज व बचाव अभियान पूरा हो गया।

विज्ञापन


नौसेना के प्रवक्ता मेहुल कर्णिक ने कहा, आईएनएस कोच्चि, आईएनएस कोलकाता समेत बड़े पोत खोज व बचाव अभियान से वापस लौट आए हैं। पी-305 पर 261 और टगबोट वरप्रदा पर कुल 13 लोग सवार थे। पी-305 से 186 और वरप्रदा से दो लोगों को जीवित बचाया गया है। सात दिन तक चले खोज व बचाव अभियान में अरब सागर से 70 शव बरामद हुए।

इसके अलावा बीते दिनों में महाराष्ट्र रायगढ़ समुद्री तट से 8 और गुजरात के बलसाड़ तट से 8 शव बरामद किए गए हैं। माना जा रहा है कि ये सभी शव पी-305 बार्ज के कर्मचारियों के हैं। नौसेना अधिकारियों ने हादसे के शिकार कुल 274 लोगों का आंकड़ा मिलाया है। नौसेना का खोज व बचाव अभियान भले ही लगभग पूरा हो गया है लेकिन सभी शवों की पहचान न होने के कारण आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें