फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyclone: बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव चक्रवाती तूफान 'मिधिली' में बदला, कई जगह होगी भारी बारिश

Fri, 17 Nov 2023 11:13 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तूफान का केंद्र बंगाल की खाड़ी में पारादीप (ओडिशा) से 190 किलोमीटर पूर्व की तरफ, दिघा (पश्चिम बंगाल) से दक्षिण-दक्षिणपूर्व की तरफ से 200 किलोमीटर दूर है। 
विज्ञापन
चक्रवाती तूफान (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव शुक्रवार को चक्रवाती तूफान में बदल गया और अब यह सुंदरबन से होते हुए बांग्लादेश के तट से टकराएगा। इस चक्रवाती तूफान के असर से भारत में कई जगह भारी बारिश हो सकती है। जब यह चक्रवाती तूफान बांग्लादेश के तट से टकराएगा तो उस दौरान 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। भारतीय मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है। 
विज्ञापन


बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान
मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान मिधिली 17 नवंबर की रात या फिर 18 नवंबर की सुबह बांग्लादेश के तट से टकराएगा। इस तूफान का केंद्र बंगाल की खाड़ी में पारादीप (ओडिशा) से 190 किलोमीटर पूर्व की तरफ, दिघा (पश्चिम बंगाल) से दक्षिण-दक्षिणपूर्व की तरफ से 200 किलोमीटर और खेपुपारा (बांग्लादेश) से 220 किलोमीटर दक्षिणपश्चिम की तरफ है। चक्रवाती तूफान उत्तर-उत्तरपूर्व की तरफ बढ़ रहा है और बांग्लादेश के खेपुपारा के नजदीक ही यह तूफान तट से टकराएगा। 

भारत में इन जगहों पर होगी भारी बारिश
बता दें कि इस तूफान का नाम मिधिली मालदीव द्वारा दिया गया था। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से उठने वाले तूफानों से प्रभावित देश चक्रवाती तूफानों का नामकरण करते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान मिधिली से ओडिशा में ज्यादा असर नहीं होगा और यह ओडिशा के तट से ऊपर से गुजर जाएगा। हालांकि तूफान के असर से ओडिशा के केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन


ओडिशा के स्पेशल रिलीफ कमिश्नर ने सभी जिला कलेक्टरों को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। चक्रवाती तूफान के चलते बंगाल के दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, पूर्वी मेदिनीपुर और कोलकाता में भारी बारिश हो सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें