फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fani Cyclone : सीएम पटनायक ने लिया तैयारियों का जायजा, लोगों से की घर में ही रहने की अपील

Thu, 02 May 2019 09:29 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
फैनी तूफान के बाद लोगों को चेतावनी देते अधिकारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:29 PM, 02-May-2019

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने विशेष राहत संगठन के कार्यालय का दौरा किया। यहां उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया और लोगों से तूफान के चले जाने तक घर के अंदर रहने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों से तूफान का सामना करने के लिए मुस्तैद रहने के लिए कहा। 


 

08:40 PM, 02-May-2019

पश्चिम बंगाल: फैनी चक्रवात के चलते कल रात 9:30 बजे से 6 बजे तक कोलकाता एयरपोर्ट बंद रहेगा।
 

08:38 PM, 02-May-2019

ओडिशा की सीमा से लगे आंध्र के तटीय इलाके में स्थित श्रीकाकुलम, विजयनगरम, विशाखापट्टनम जिलों में 50 किलोमीटर प्रति रफ्तार की तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। पूर्वी गोदावरी जिले के कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई। यह इलाका फैनी चक्रवात की चपेट में आ सकता है।
 

विज्ञापन
06:23 PM, 02-May-2019

ओडिशा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता संग्राम महापात्रा ने कहा कि कल शाम 5.30 बजे जिस भूस्खलन की संभावना जताई जा रही थी, अब उसके दोपहर 12 से दो बजे के बीच होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि कल यानी शुक्रवार को सभी कॉलेज और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। 

03:56 PM, 02-May-2019

नागरिक विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने गुरूवार को कहा कि सभी हवाई अड्डा प्राधिकारियों को सावधान रहने को कहा गया है ताकि वह चक्रवात फैनी से निपटने के लिए तैयार रहें।

प्रभु ने ट्वीट कर कहा, ‘‘सभी संबंधित प्राधिकार को सावधान करते हुए फैनी चक्रवात से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण ने सभी तटीय हवाई अड्डों को सावधान किया है ताकि सभी एहतियात तत्काल बरते जायें।’’ भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण पूरे देश में 100 से अधिक हवाई अड्डों का प्रबंधन करता है।
 

 

विज्ञापन
03:17 PM, 02-May-2019

ओडिशा के पुरी में चक्रवाती तूफान फैनी के मद्देनजर समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है। उम्मीद है कि तूफान शुक्रवार तक पुरी जिले में पहुंच जाएगा।
 

03:16 PM, 02-May-2019

प्रधानमंत्री ने गुरुवार को चक्रवात फैनी की तैयारियों की समीक्षा के लिए दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कैबिनेट सचिव, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, प्रधानमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव, गृह सचिव और मौसम विभाग, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और प्रधानमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
 

11:55 AM, 02-May-2019

फैनी तूफान के मद्देनजर भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण ने सभी तटीय हवाई अड्डों को अलर्ट जारी करके यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि सभी सावधानियों और एसओपी को तुरंत लागू किया जाए।
 

11:26 AM, 02-May-2019

विशेष राहत आयुक्त बिष्णुपद सेठी ने कहा कि ओडिशा के तट और आंतरिक जिलों से कम से कम 80 लाख लोगों को गुरुवार शाम से पहले घरों से निकालकर आश्रयों स्थलों तक पहुंचाया जाएगा।

11:10 AM, 02-May-2019

भुवनेश्वर मौसम विभाग के निदेशक एचआर बिस्वास ने कहा, 'आज ज्यादातर दक्षिण तटीय ओडिशा और ओडिशा के आसपास के आंतरिक इलाको में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। कल सभी 11 तटीय जिलों के साथ-साथ आंतरिक जिलों में भी भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।'
 

11:05 AM, 02-May-2019

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम के इच्छापुरम में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम पहुंच गई है।
 

11:05 AM, 02-May-2019

आंध्र प्रदेश के तटीय जिले श्रीककुलम के पोडुगुपाडु गांव में बारिश शुरू हो गई है। यह उन चार जिलों में शामिल है जहां फैनी तूफान का असर पड़ने वाला है। आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी, विशाखापत्तनम, विजियानगरम के जिलों पर भी इसका असर पड़ेगा।
 

09:54 AM, 02-May-2019

भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 78 टीमों को तैनात किया गया है। वहीं चक्रवात से प्रभावित होने वाले लोगों को आश्रयों देने के लिए 900 आश्रय घर बनाए गए हैं।

09:54 AM, 02-May-2019

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) ने आपातकालीन स्थिति को संभालने के लिए बुधवार को फैनी की तैयारियों की समीक्षा की। यह तूफान ओडिशा के तट पर पहुंचने वाला है।
 

09:03 AM, 02-May-2019

ईस्ट कोस्ट रेलवे फैनी तूफान के मद्देनजर आरक्षित और अनारक्षित बर्थ वाली एक विशेष ट्रेन शुरू करने वाला है। जो आज दोपहर 12 बजे पुरी से शुरू होगी और शालीमार की ओर जाएगी। खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, कट्टक, जयपुर, खेदूझार रोड, भद्रक, बालासोर और खड़गपुर में ट्रेन का ठहराव होगा। ट्रेन डेढ़ बजे भुवनेशनल पहुंचेगी। रेलवे का कहना है कि ट्रेनें रद्द होने के कारण जिन यात्रियों को परेशानी हुई है उन्हें पूरा भुगतान किया जाएगा।
 

08:59 AM, 02-May-2019

ओडिशा के भुवनेश्वर में दमकल विभाग ने "बेहद गंभीर" चक्रवाती तूफान फैनी के मद्देनजर तैयारी शुरू कर दी हैं। शहर में प्रत्येक छह सदस्यों वाली 50 टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।
 

08:56 AM, 02-May-2019

मौसम विभाग ने यूपी में दो से तीन मई लिए फैनी तूफान के लिए अलर्ट जारी किया है। फैनी तूफान तेजी से ओडिशा के तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। ये न केवल ओडिशा के लिए बल्कि यूपी के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। यूपी के कन्नौज सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ पूर्वी हवाएं 30 से 40 किलोमीटर चलने की अत्यधिक संभावना बताई गई है।

08:54 AM, 02-May-2019

मौसम विभाग ने बुधवार को जारी हुए विशेष बुलेटिन में ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के तीन जिलों के लिए येलो अलर्ट यानी चेतावनी जारी की है। विभाग ने संभावित नुकसान को लेकर भविष्यवाणी की है। मछुआरों से कहा गया है कि वह एक मई से लेकर पांच मई के बीच समुद्र में मछली पकड़ने के लिए न जाएं।

08:54 AM, 02-May-2019

ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के 19 जिले इस तूफान की चपेट में आ सकते हैं। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने बुधवार को 22 ट्रेनों को रद्द कर दिया। अबतक तूफान के कारण रद्द होने वाली ट्रेनों की संख्या 103 हो चुकी हैं। इसके अलावा पेट्रेल डीजल के लिए लोगों की लंबी कतारें देखने को मिल रही है। ओडिशा में फैनी ने दस्तक दे दी है जिसके कारण कई जगह बारिश शुरू हो गई है।

08:29 AM, 02-May-2019

Fani Cyclone : सीएम पटनायक ने लिया तैयारियों का जायजा, लोगों से की घर में ही रहने की अपील

भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवाती तूफान फैनी जो 'अत्यधिक गंभीर चक्रवाती' तूफान में बदल गया है वह ओडिशा के तट से 540 किलोमीटर दूर है। कहा जा रहा है कि यह चक्रवाती तूफान पिछले छह घंटों में पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ उत्तर की ओर बढ़ रहा है। यह तूफान तीन मई को ओडिशा के तट से टकराएगा और उस समय हवा की गति 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार होगी।   

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें