फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु और केरल की ओर बढ़ा चक्रवात ‘ओखी’, 8 की मौत

Fri, 01 Dec 2017 06:21 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
चक्रवात - फोटो : ANI
विज्ञापन
भारत के मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिन में लक्षद्वीप समूह चक्रवाती तूफान की चपेट में रह सकता है, इसके साथ ही तमिलनाडु, केरल में भी भारी बारिश शुरू हो गई है। दोनों राज्यों के लिए अगले 24 घंटे काफी अहम बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भारतीय समुद्री सीमा में वैज्ञानिकों ने खोजा अरबों का खजाना 

 बता दें कि तमिलनाडु और केरल में शुक्रवार को चक्रवाती तूफान ओखी पहुंच गया है। जिस कराण तेज मूसलाधार बारिश हो रही है। जानकारी के मुताबिक इस कारण अभी तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक चक्रवात से हवा की गति 65-75 किमी प्रति घंटा होने की आशंका है और समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं। अधिकारी ने बताया कि चक्रवात ओखी तिरुवनंतपुरम से करीब 130 किमी दक्षिण पश्चिम में स्थित है, जिसका लक्षद्वीप द्वीप क्षेत्र की ओर बढ़ने की संभावना है।

दक्षिणी तमिलनाडु के कन्याकुमारी, तूतीकोरिन और रामनतपुरम जिलों सहित तटीय क्षेत्रों में मछुआरों को अगले 24 घंटों तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एस बालाचंद्रन ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 8:30 बजे यह चक्रवाती तूफान उभरा और कन्याकुमारी के करीब 70 किमी दक्षिण में स्थित है। इस तूफान को ओखी नाम बांग्लादेश ने दिया है। 
विज्ञापन


वहीं पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ओखी तेज बारिश और हवाओं के साथ लक्षद्वीप की ओर भी बढ़ रहा है। मंत्रालय में सचिव माधवन राजीवन ने कहा कि अरब सागर के दक्षिणी हिस्से में स्थित इस द्वीप समूह पर कल मूसलाधार बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चल सकती हैं। राजीवन ने कहा कि यह (चक्रवात) दो दिसंबर को द्वीप समूह को छू जाएगा। निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ‘स्काईमेट’ के उपाध्यक्ष महेश रावत ने कहा कि भारी बारिश से लक्षद्वीप में बाढ़ की स्थिति पैदा होने की आशंका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें