फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्रवात अकवान: बिगड़ा ट्रेनों का शेड्यूल, वंदे भारत समेत 23 ट्रेनों के समय में बदलाव; 8 घंटे तक की होगी देरी

Thu, 19 Nov 2026 03:10 PM IST
अमन तिवारी डिजिटल ब्यूरो।

सार

चक्रवात की आशंका को देखते हुए रेल मंत्री  ने दक्षिण तट रेलवे के महाप्रबंधक और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को यात्रियों और रेलवे के बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।
 
विज्ञापन
चक्रवात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चक्रवात अकवान की आशंका को देखते हुए भारतीय रेलवे ने एहतियाती कदम उठाए हैं। ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीओआर) ने 18 से 20 नवंबर के बीच चलने वाली 23 ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। इनमें कई ट्रेनें तय समय से देरी से रवाना होंगी। कुछ ट्रेनों को रास्ते में भी नियंत्रित किया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और परिचालन को सुचारू रखने के लिए यह फैसला लिया है। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन का संशोधित समय जरूर जांच लें।
विज्ञापन


आठ घंटे तक की देरी से रवाना होंगी ट्रेनें
रेलवे के अनुसार, 19 नवंबर को हावड़ा-तिरुचिरापल्ली एक्सप्रेस (12663) और एसएमवीटी बेंगलुरु-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (15227) आठ घंटे की देरी से रवाना होंगी। चार्लापल्ली-शालीमार ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस (18046) और जूनागढ़ रोड-भुवनेश्वर एक्सप्रेस (20838) सात घंटे देरी से चलेंगी।

विशाखापत्तनम-अमृतसर हीराकुद एक्सप्रेस (20807) 20 नवंबर को पांच घंटे 30 मिनट की देरी से रवाना होगी। वहीं, जगदलपुर-भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस (18448) 19 नवंबर और पलासा-कटक मेमू (68446) 20 नवंबर को पांच-पांच घंटे देरी से चलेंगी।
विज्ञापन


वंदे भारत एक्सप्रेस भी साढ़े तीन घंटे लेट
  • भुवनेश्वर-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस (20841), भुवनेश्वर-बेंगलुरु प्रशांति एक्सप्रेस (18463) और गुणुपुर-कटक मेमू (68434) 20 नवंबर को साढ़े तीन घंटे की देरी से रवाना होंगी।
  • 19 नवंबर को हावड़ा-एसएमवीटी बेंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12863) और शालीमार-वास्को डी गामा अमरावती एक्सप्रेस (18047) तीन घंटे देरी से चलेंगी।
  • हावड़ा-चेन्नई मेल (12839) और एसएमवीटी बेंगलुरु-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस (12246) 19 नवंबर को ढाई घंटे की देरी से रवाना होंगी।
  • इसी दिन राउरकेला-गुणुपुर राज्यरानी एक्सप्रेस (18117), पटना-एर्नाकुलम सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22644) और सिकंदराबाद-हावड़ा फलकनुमा एक्सप्रेस (12704) के समय में दो घंटे का बदलाव किया गया है।
  • 20 नवंबर को भुवनेश्वर न्यू-विशाखापत्तनम इंटरसिटी एक्सप्रेस (22819) और पलासा-भुवनेश्वर मेमू (68420) दो घंटे देरी से रवाना होंगी।
  • सिलचर-चार्लापल्ली एक्सप्रेस (15646) 18 नवंबर और शालीमार-चार्लापल्ली स्पेशल (08045) 20 नवंबर को एक-एक घंटे की देरी से चलेंगी।

रेल मंत्री ने तैयारियों की समीक्षा की
चक्रवात की आशंका को देखते हुए रेल मंत्री  ने दक्षिण तट रेलवे के महाप्रबंधक और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को यात्रियों और रेलवे के बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही ट्रेनों का परिचालन सामान्य बनाए रखने और चक्रवात के बाद रेल सेवाएं जल्द बहाल करने की योजना तैयार करने को कहा। रेल मंत्रालय के मुताबिक, स्थिति पर 24 घंटे नजर रखने के लिए मंडल, जोन और रेलवे बोर्ड स्तर पर विशेष नियंत्रण कक्ष शुरू किए गए हैं। इनका मकसद बेहतर तालमेल और आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

इसके अलावा, राहत और बहाली के काम के लिए जरूरी सामग्री, मशीनें और कर्मचारियों को तैयार रखा गया है। यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए ट्रेनों के परिचालन पर लगातार नजर रखी जा रही है। रेलवे राज्य सरकार, स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियों के संपर्क में भी है। मंत्रालय ने कहा कि दक्षिण तट रेलवे यात्रियों और रेलवे की संपत्तियों की सुरक्षा के लिए सतर्क है। चक्रवात के बाद रेल सेवाएं जल्द सामान्य करने के लिए भी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें