फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Attack on India: महाराष्ट्र की 70 समेत देश की 500 वेबसाइट पर हमला, मलेशिया व इंडोनेशिया के हैकरों पर शक

Tue, 14 Jun 2022 02:51 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र साइबर सेल के एडीजी मधुकर पांडेय ने बताया कि हमने कई वेबसाइट्स को बहाल कर लिया है। कई की बहाली का काम चल रहा है।
विज्ञापन
साइबर अटैक - फोटो : For Refernce Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में मंगलवार को बड़ा सायबर हमला हुआ। देश की 500 से ज्यादा वेबसाइट को हैक किया गया है। इनमें महाराष्ट्र के ठाणे पुलिस की साइट समेत 70 वेबसाइट शामिल हैं। इनमें से तीन सरकारी हैं। मामले में मलेशिया व इंडोनेशिया के हैकरों पर शक जताया गया है। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र साइबर सेल के एडीजी मधुकर पांडेय ने बताया कि हमने कई वेबसाइट्स को बहाल कर लिया है। कई की बहाली का काम चल रहा है। निजी यूनिवर्सिटीज की वेबसाइट्स हैक करने के बाद राज्य की 70 से ज्यादा वेबसाइट्स पर हमला किया गया। इनमें से तीन सरकारी थी। हैक की गई वेबसाइट की संख्या 500 से ज्यादा है। 

एडीजी पांडेय ने कहा कि देश में चल रहे सांप्रदायिक तनाव के बीच कई साइबर हैकरों ने मिलकर यह हमला बोला। देश में कई वेबसाइटों को हैक किया गया है। मामले में दो देशों मलेशिया और इंडोनेशिया के हैकरों के नाम सामने आ रहे हैं। यह गिरोह भारत में सक्रिय है या नहीं, इस बारे में हमें अभी जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन


ठाणे पुलिस के डीसीपी सायबर सेल सुनील लोखंडे ने बताया कि आज सुबह करीब 4 बजे पुलिस वेबसाइट हैक की गई। तकनीकी विशेषज्ञों ने डाटा व वेबसाइट को बहाल कर लिया है। मामले की जांच जारी है। महाराष्ट्र के गृह विभाग ने राज्य की सायबर सेल को सरकारी वेबसाइट्स व अन्य के हैक होने के मामले की जांच के आदेश दिए हैं। ठाणे पुलिस की वेबसाइट के हैक होने की भी जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें