हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रविवार को सीमा शुल्क विभाग की टीम ने सोना तस्करी के मामले में एक आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने उसके पास से 455 ग्राम सोना (64 स्क्रू और 16 सोने की रॉड) बरामद किया है। अधिकारियों ने जब्त किए गए सोने की कीमत करीब 21 लाख बताई है।
अधिकारियों के मुताबिक, दुबई से आए एक यात्री का सामान चेक किया गया। जांच के दौरान यात्री के पास से 21,20,180 रुपये मूल्य का 455 ग्राम सोना बरामद किया गया। ट्रॉली बैग के स्क्रू और पहिए (64 स्क्रू और 16 रॉड) के रूप में सोना छुपाया गया था। ट्रॉली के पहिए बरामद कर लिए गए हैं। आगे की जांच की जा रही है।
50 लाख रुपये का सोना किया था जब्त
इससे पहले अधिकारियों ने मंगलवार को हैदराबाद सीमा शुल्क विभाग की टीम ने करीब 50 लाख रुपये मूल्य का 807.10 ग्राम वजन वाली सोने की छड़ के 12 टुकड़े और सोने की चेन जब्त की थी।
दोहा से सुबह 08.45 बजे उतरे विमान से आए पुरुष यात्री की तलाशी ली गई, जिसके बाद बरामदगी की गई। संदेह के आधार पर उसकी तलाशी ली गई और सोने की छड़ के 12 कटे हुए टुकड़े और 807.10 ग्राम वजन की 1 सोने की चेन मिली। जिसकी कीमत 4971736 रुपये थी, जिसे चार्जेबल टॉर्च लाइट के अंदर छुपाया गया था। सोना हैदराबाद सीमा शुल्क द्वारा जब्त किया गया।