फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक चुनाव: उम्मीदवारों को लेकर भाजपा ने की सीईसी की बैठक, बोम्मई बोले- नामों की घोषणा 1-2 दिन में की जाएगी

Mon, 10 Apr 2023 12:27 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इससे पहले, शनिवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के नई दिल्ली स्थित आवास पर पार्टी की संसदीय दल की बैठक हुई थी, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई शामिल हुए।
 
विज्ञापन
भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा अभी तक नहीं की है। इस पर निर्णय लेने के लिए रविवार को भाजपा मुख्यालय में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई भाजपा नेता शामिल हुए।

विज्ञापन


सीएम बोम्मई शिगगांव निर्वाचन क्षेत्र से लड़ेंगे चुनाव
सीईसी बैठक के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि हमने कर्नाटक चुनाव के लिए समग्र सूची पर चर्चा की और शायद हम कल (सोमवार को) फिर बैठेंगे। इसके बाद उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कल या परसों की जाएगी। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि मैं शिगगांव निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहा हूं।

भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। उनके अलावा, कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और अन्य भाजपा नेता भी बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन

 
भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के नागराज छब्बी
कांग्रेस नेता नागराज छब्बी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार काटिल और कैबिनेट मंत्री गोविंद करजोल की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।

इससे पहले, शनिवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के नई दिल्ली स्थित आवास पर पार्टी की संसदीय दल की बैठक हुई थी, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई शामिल हुए।

सूत्रों ने बताया कि संसदीय बोर्ड की बैठक में कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कटील, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और राज्य के अन्य नेता भी मौजूद थे। बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई। माना जा रहा है कि प्रत्याशियों की एक सूची भी लगभग तैयार कर ली गई है। 

Karnataka Election: राहुल गांधी की कोलार में होने वाली जनसभा स्थगित, अब 10 की जगह 16 अप्रैल को होगा कार्यक्रम
विज्ञापन

 
बैठक से पहले बोम्मई ने पत्रकारों से कहा था कि सभी सीटों के लिए संभावित प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा होगी। 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतों की गिनती की जाएगी। भाजपा ने अभी तक अपने एक भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें