फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Culture Ministry: निजी इंडस्ट्रीज के साथ 1000 स्मारकों का रखरखाव करेगा मंत्रालय, जल्द लॉन्च होगी योजना

Wed, 25 Jan 2023 02:49 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय संस्कृति सचिव गोविंद मोहन ने बुधवार को बताया कि योजना के तहत स्मारकों पर लाइट एंड साउंड शो आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएसआई के एक हजार से ज्यादा स्मारकों के रखरखाव के लिए सरकार निजी इंडस्ट्रीज के साथ साझेदारी करने जा रही है। इसको लेकर जल्द ही संस्कृति मंत्रालय द्वारा स्मारक मित्र योजना के नए संस्करण को लॉन्च करने की तैयारी है।

विज्ञापन


केंद्रीय संस्कृति सचिव गोविंद मोहन ने बुधवार को बताया कि योजना के तहत स्मारकों पर लाइट एंड साउंड शो आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया,  हमारा लक्ष्य 15 अगस्त तक स्मारक मित्र योजना के तहत 500 साइटों के लिए भागीदारों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करना है। 

बता दें, स्मारक मित्र योजना कुछ साल पहले पर्यटन मंत्रालय द्वारा शुरू की गई थी  जिसमें स्मारकों  के रखरखाव और अन्य संबंधित गतिविधियों के लिए एक साइट को गोद लेना शामिल है। उन्होंने कहा कि संशोधित स्मारक मित्र योजना जल्द ही वेबसाइट के साथ शुरू की जाएगी। यह योजना सीएसआर मॉडल पर आधारित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें