सीआरपीएफ ने छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान से 1,000 से ज्यादा जवानों वाली बटालियन हटाकर मणिपुर भेज दी है। मार्च में केंद्र के नक्सलवाद खत्म होने के एलान के बाद किसी सीएपीएफ यूनिट की यह पहली ऐसी वापसी है। इस बदलाव के पीछे क्या वजह है? पढ़िए इस रिपोर्ट में।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने छत्तीसगढ़ से अपनी एक बटालियन वापस बुला ली है। इस बटालियन में एक हजार से ज्यादा जवान हैं। इसे मणिपुर भेजा गया है। वहां जवानों की तैनाती की जाएगी। यह बटालियन छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों के लिए तैनात थी।
विज्ञापन
पहली बार क्या हुआ?
यह पहली बार है, जब किसी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीए) की इकाई को इस तरह नक्सल विरोधी अभियान से हटाया गया है। केंद्र सरकार ने मार्च में घोषणा की थी कि भारत में नक्सलवाद खत्म हो गया है। इसके बाद यह पहली बार है, जब किसी सीएपीएफ इकाई को इस तरह अभियान से वापस बुलाया गया है।
इससे पहले भी सीएपीएफ की बटालियन की कुछ कंपनियों को अस्थायी रूप से दूसरी ड्यूटी पर भेजा गया था। एक बटालियन में कई कंपनियां होती हैं। इन कंपनियों को अलग-अलग आंतरिक सुरक्षा से जुड़े कामों के लिए भेजा गया था। इनमें पश्चिम बंगाल के चुनाव, अमरनाथ यात्रा और दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान की गई तैनाती शामिल है।