फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naxal Attack: ओडिशा के नुआपाडा में नक्सली हमला, सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद

Tue, 21 Jun 2022 08:01 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

छत्तीसगढ़ से लगे ओडिशा बॉर्डर पर हुई घटना, मुठभेड़ के बाद भागे नक्सली।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में आईटीबीपी की टीम पर नक्सली हमला। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के नुआपाडा में मंगलवार को नक्सलियों ने सीआरपीएफ की एक टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में सुरक्षाबल के तीन जवान शहीद हो गए। बताया गया है कि नक्सलियों ने यह हमला सड़कों को खोलने में लगी टीम पर घात लगाकर किया था। 
विज्ञापन


ओडिशा के डीजीपी एसके बंसल ने कहा, "दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से नुआपाड़ा में तीन जवान शहीद हो गए। हमारे वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पहुंच गए हैं।" एक अन्य अधिकारी ने बताया कि माओवादियों को पहले से ही सीआरपीएफ टीम की आवाजाही की जानकारी थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह हमला करीब दोपहर 2.30 बजे हुआ। तब सीआरपीएफ टीम के सात जवान साथ थे। जिन जवानों के शहीद होने की खबर सामने आई है, उनमें असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) शिशुपाल सिंह, एएसआई शिव लाल और कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र कुमार सिंह शामिल हैं। 

राज्य सरकार ने शहीदों के परिवार के लिए 20 लाख रुपये मुआवजे का एलान किया है। डीजीपी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है और नक्सलियों को पकड़ने के लिए सर्च टीम बनाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें