रोजवैली चिटफंड घोटाले के सिलसिले में आरोपी TMC सांसद और लोकसभा में पार्टी के नेता सुदीप बनर्जी को CBI आज भुवनेश्वर कोर्ट पेश करेगी। आपको बता दें कि CBI ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस सांसद और लोकसभा में पार्टी के नेता सुदीप बनर्जी को रोजवैली चिटफंड घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया था।
रोजवैली चिटफंड घोटाले में तृणमूल कांग्रेस सांसद सुदीप बनर्जी की गिरफ्तारी के तुरंत बाद तृणमूल समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने यहां भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर धावा बोल दिया। हजारों की तादाद में पहुंचे लोगों ने पथराव शुरू कर दिया, इससे भाजपा के कम से कम 17 कार्यकर्ता घायल हो गए।
राज्य बीजेपी के मुख्यालय पर पथराव के बाद वहां सीआरपीएफ की तैनाती की गई है। भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने शाम को राजभवन जाकर राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी से इस मामले की शिकायत की। वहीं बुधवार सुबह कथित टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा सीनियर बीजेपी लीडर के घर पर बम से हमला करने की भी खबर आई है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा है कि राज्य में कानून व व्यवस्था नामक कोई चीज नहीं बची है। गुंडे और बदमाश सरेआम सड़कों पर घूम रहे हैं और पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। घोष ने कहा कि तृणमूल का यह रवैया हताशा की उपज है।
पुलिस ने बताया कि सुदीप की गिरफ्तारी के कुछ देर बाद ही तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद के कुछ कार्यकर्ता भाजपा दफ्तर के सामने पहुंचकर नारेबाजी व पथराव करने लगे। इससे भाजपा के डेढ़ दर्जन कार्यकर्ता घायल हो गए।
BJP leader Rahul Sinha's car damaged in the TMC protest at BJP office in Kolkata. pic.twitter.com/LFfKBRD2Yp
— ANI (@ANI_news) January 3, 2017