फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेंगलुरु छेड़छाड़ केसः CCTV में कैद हुई उस रात की हकीकत

Wed, 04 Jan 2017 10:42 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू के पॉश इलाके में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर महिलाओं के साथ हुई छेड़खानी मामले में बड़ा सुबूत सामने आया है। महिलाओं के साथ भद्रता करने के मामले में पुलिस ने 'विश्वसनीय' सबूत मिलने का दावा किया है। पुलिस ने कहा है कि उन्होंने एमजी रोड पर लगे 45 सीसीटीवी कैमरों में दर्ज विडियो की जांच की है। जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई को सीसीटीवी फुटेज मिला है। फुटेज में देखा जा सकता है कि किस तरह स्कूटर पर सवार दो शख्स लड़की का रास्ता रोकते हैं। इसके बाद वे स्कूटर से उतरते हैं और पीड़ित को जबरन गलत ढंग से छूते हैं। घटना पूर्वी बेंगलुरु के कम्मनहल्ली रोड पर स्थित एक मकान में लगे सीसीटीवी में दर्ज हो गई।

आपको बता दें कि 31 दिसंबर की रात को बंगलूरू के एमजी रोड पर महिलाओं के साथ लोगों ने न केवल अश्लील टिप्पणियां की बल्कि शारीरिक अभद्रता भी की थी। 31 दिसंबर की रात को इन महिलाओं में से कुछ तो अकेली थी, जबकि कुछ अपने परिवार के साथ पार्टी में पहुंची थीं। यह हरकतें तब हुईं जब उस इलाके में  लगभग 1500 पुलिसकर्मी तैनात थे। 
विज्ञापन


घटना के बाद से पुलिस को शक की निगाहों से देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि पुलिस ने अभी तक कोई ठोस कार्यवाई नहीं की है। वहीं पुलिस ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि उनके पास किसी भी पीड़ित ने अभी तक शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

डीसीपी (ईस्ट बेंगलुरु) का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के सामने आने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। FIR has been registered last night. We are working on it: DCP East Bengaluru on CCTV footage of 2 scooter-borne men molesting a girl — ANI (@ANI_news) January 4, 2017
#Correction #CaughtonCam: Two scooter-borne men molest a girl in Kammanahalli area in Bengaluru (Source: Unverified) pic.twitter.com/fAKPfMkoOz — ANI (@ANI_news) January 4, 2017

विज्ञापन

1500 घटना स्थल पर 1500 पुलिसकर्मी थे तैनात

- फोटो : ANI
वहीं राज्य को शर्मसार करने वाली इस घटना के बाद राज्य के गृह मंत्री का एक बेतुका बयान सामने आया है। उन्होंने छेड़छाड़ की इस घटना के लिए युवाओं के रहन-सहन के ‘पश्चिमी तौर-तरीकों’ को जिम्मेदार बताया है।

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। बावजूद इसके महिलाओं को शर्मसार होना पड़ा। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ललिता कुमारमंगलम ने इस घटना की तीखी निंदा की है।

उन्होंने पुलिस को फटकार लगाने के साथ ही प्रदेश के गृह मंत्री जी. परमेश्वर की टिप्पणी के लिए उनके इस्तीफे की मांग की है। राष्ट्रीय महिला आयोग के साथ ही कर्नाटक राज्य महिला आयोग ने भी घटनाओं को लेकर पुलिस और प्रशासन से अलग-अलग रिपोर्ट मांगी है।

(अमर उजाला इस सीसीटीवी फुटेज की पुष्टि नहीं करता है। ) #CaughtonCam: Two scooter-borne men misbehave with a girl in Kammanahalli area in Bengaluru (Source: Unverified) pic.twitter.com/heFhRoC1Vz — ANI (@ANI_news) January 4, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें