फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka MLC Elections: विधान परिषद चुनाव में क्रॉस वोटिंग ने बढ़ाई भाजपा की टेंशन, प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली तलब

Fri, 19 Jun 2026 03:07 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

कर्नाटक विधान परिषद चुनाव के दौरान हुई क्रॉस-वोटिंग को लेकर भाजपा में हलचल है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र को 23 जून को दिल्ली तलब किया है। बता दें कि गुरुवार को हुए चुनाव में सात एमएलसी सीटों में से कांग्रेस ने पांच और भाजपा ने दो सीटें जीतीं, जबकि जेडी (एस) का खाता नहीं खुल पाया था।
विज्ञापन
कर्नाटक भाजपा प्रमुख और भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में विधान परिषद चुनाव के दौरान हुई क्रॉस-वोटिंग को लेकर  भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कर्नाटक भाजपा के प्रमुख बी.वाई. विजयेंद्र और कुछ अन्य नेताओं को तलब किया है। पार्टी सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि नवीन ने चुनाव में हुई क्रॉस-वोटिंग पर कड़ी नाराजगी जताई है और विजयेंद्र व अन्य नेताओं से 23 जून को उनसे मिलने के लिए दिल्ली आने को कहा है।

विज्ञापन


पहली चुनावी जंग में कांग्रेस का दबदबा
कर्नाटक में मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार के कार्यभार संभालने के बाद हुई पहली चुनावी जंग में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने गुरुवार को विधान परिषद की सात सीटों में से पांच पर जीत हासिल की, जबकि विपक्षी BJP को दो सीटें मिलीं। सूत्रों ने बताया कि नतीजों से BJP और JD(S) विधायकों द्वारा कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में क्रॉस-वोटिंग किए जाने की बात भी सामने आई है, क्योंकि सत्ताधारी पार्टी को कुल 151 वोट मिले, जो अनुमानित 140 वोटों से 11 अधिक हैं।

आठ उम्मीदवार, सात सीटों की लड़ाई
विधायकों द्वारा चुनी जाने वाली सात MLC सीटों के लिए आठ उम्मीदवार मैदान में थे। इसके लिए गुरुवार को विधान सौधा में मतदान हुआ, जिसके बाद शाम को मतगणना की गई। जिनमें कांग्रेस के पांच उम्मीदवार थिप्पन्नप्पा कामकनूर, पी.वी. मोहन, बी.के. हरिप्रसाद, शिवन्ना बी.एस. और विनय कार्तिक प्रकाश विजयी रहे। BJP के दो उम्मीदवार लिंगराज पाटिल और रघु आर. भी जीतने में सफल रहे। वहीं, JD(S) के एकमात्र उम्मीदवार गोविंदराजू को हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


विश्वासघात करने वालों पर होगी कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जानकारी से संकेत मिलता है कि इस चुनाव में BJP के तीन और JD(S) के आठ विधायकों ने कथित तौर पर क्रॉस-वोटिंग की। साथ ही BJP के एक विधायक का वोट अमान्य घोषित कर दिया गया। BJP विधायकों द्वारा क्रॉस-वोटिंग की बात स्वीकार करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता आर. अशोक ने गुरुवार को कहा कि जिन्होंने पार्टी के साथ विश्वासघात किया है, उनकी पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई को लेकर फैसला लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: कर्नाटक: पांचवीं सीट के लिए कांग्रेस के पास नहीं थे विधायक, CM डीके शिवकुमार की इस रणनीति ने बदल दिया पूरा खेल
विज्ञापन


पूरी जानकारी के बाद होगा फैसला
वहीं, इस पूरे मामले पर कर्नाटक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने कहा,'किसने क्रॉस-वोटिंग की और क्यों? एक बार पूरी जानकारी मिलने के बाद पार्टी उचित फैसला करेगी।' अब  लोगों की नजर 23 जून को दिल्ली में होने वाली बैठक पर टिकी है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी  क्रॉस-वोटिंग करने वाले के खिलाफ निष्कासन की भी कार्रवाई कर सकती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें