हौसलाबुलंद अपराधियों ने मंगलवार की दोपहर में न्यायालय परिसर में पेशी पर आये हुए बंदी को गोली मारकर फरार हो गये। गंभीर रुप से घायल बंदी चंदन सिंह को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सटे न्यायालय परिसर में सुहवल थाना क्षेत्र के सोनवल गांव का चंदन सिंह पुत्र विरेंद्र सिंह नाम का बंदी न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया था।
पेशी के दौरान न्यायालय के दौरान पुलिस अभिरक्षा में हौसलाबुलंद दो अपराधियों ने चंदन को लक्ष्य करके दो-तीन फायर झोंक दिये। सुरक्षा में आये हुए पुलिसकर्मियों से अपराधियों का हाथापाई हुआ। पुलिस कर्मी ने एक अपराधी का कट्टा भी छिन लिया। अपराधी पुलिसकर्मियों को धक्का देकर भागने में सफल रहें। इस घटना से पूरे कचहरी में हड़कंप मच गया। जंगीपुर विधानसभा के उप चुनाव के नामांकन के चलते भारी तादात में पुलिस बल की तैनाती थी।
घटना की खबर लगते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक राम किशोर वर्मा पहुंच गये जहां पर उग्र अधिवक्ताओं से तिखी झड़प हुई और धक्का-मुक्की भी हुआ। मौके पर जिला जज शमशाद अहमद भी पहुंच गये। उन्होने कहा कि दो दिन पहले ही न्यायालय के सुरक्षा के संदर्भ में पत्र लिखा गया था लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नही हुई। ज्ञातव्य है कि जुलाई 2015 में गोलू उर्फ आजाद की हत्या कर शव नगसर रेलवे लाइन के किनारे मिला था, इसी मामले में चंदन सिंह पुत्र विरेंद्र सिंह जिला कारागार में बंद था।