फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में डाकघर के कैशियर की मौत

Tue, 26 Apr 2016 05:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : demo
विज्ञापन
जिमखाना क्लब के बाहर मंगलवार दोपहर को एक सड़क हादसे में डाकखाने के कैशियर की मौत हो गई। मृतक की पहचान  मॉडल हाउस के यशपाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन


घटना उस समय घटी, जब यशपाल अपनी बाइक से जा रहे थे, एक कार ने उनको टक्कर मार दी। इससे उनके हेलमेट के टुकड़े टुकड़े हो गए और खून बहने लगा। इस दौरान लोग जमा हो गए। पुलिस भी आई, मगर किसी ने अस्पताल ले जाने की जहमत नहीं उठाई। हालांकि 50 कदम की दूरी पर ही अस्पताल था।
विज्ञापन


करीब बीस मिनट बाद एक व्यक्ति आया तो वह उन्हें नजदीकी गुरु नानक अस्पताल ले गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मॉडल हाउस के रहने वाले यशपाल के भतीजे गौरव ने आरोप लगाया कि काफी समय तक अस्पताल न ले जाने से ही उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें